• Home
  • Delhi
  • शिक्षित होना अच्छे कर्मों की गारंटी नहीं: दिल्ली ब्लास्ट पर बोले CM हिमंत बिस्वा सरमा
Image

शिक्षित होना अच्छे कर्मों की गारंटी नहीं: दिल्ली ब्लास्ट पर बोले CM हिमंत बिस्वा सरमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शिक्षित होना अच्छे कर्मों की गारंटी नहीं है। सरमा ने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट में शामिल गिरफ्तार डॉक्टरों का शिक्षित होना इस बात का प्रमाण नहीं कि वे सही रास्ते पर हैं। उन्होंने कहा कि “एजुकेटेड होने से ये लोग और ज्यादा बम बनाएंगे।”

गुवाहाटी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा कि यह सोचना गलत है कि शिक्षा से उग्रवाद खत्म हो जाएगा। “डॉक्टर बनना उन्हें और खतरनाक बना देता है,” उन्होंने कहा। सरमा ने चेताया कि यदि व्यक्ति के मन में खोट है, तो शिक्षा उसे और खतरनाक बना देती है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार डॉक्टरों में से एक ‘लव जिहाद’ में भी शामिल था और कॉलेज के दौरान हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराता था।

सीएम सरमा ने कहा, “जो लोग वंदे मातरम नहीं गा सकते, वे कभी भारतीय नहीं हो सकते।” उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति भारत माता को अपनी मां नहीं मानता, वह देशभक्त नहीं हो सकता। सरमा ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि अगर समाज ढील देगा, तो ऐसी घटनाएं दोहराई जाएंगी।

लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट में डॉ. उमर नबी, डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. शाहीन सईद जैसे डॉक्टरों के नाम सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि विस्फोटक कार डॉ. उमर नबी चला रहा था, जो अल-फलाह यूनिवर्सिटी के मेडिकल साइंसेज विभाग में कार्यरत था। फिलहाल जांच एजेंसियां मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही हैं।

Releated Posts

ऑपरेशन सिंदूर से डिजिटल भारत तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने सरदार…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

15 अगस्त को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, मेहमानों के लिए 1.30 लाख QR टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में मेट्रो यात्रियों के लिए विशेष…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

सरकार लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहती, हम इन्हें पागलकर देंगे: राहुल गांधी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :कांग्रेस के रचनात्मक राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला, पीएममोदी और अमित शाह…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *