• Home
  • UP
  • राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का निर्देश – विश्वविद्यालयों में बैक पेपर प्रणाली समाप्त हो, फीस वापसी सुनिश्चित की जाए
Image

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का निर्देश – विश्वविद्यालयों में बैक पेपर प्रणाली समाप्त हो, फीस वापसी सुनिश्चित की जाए

लखनऊ,।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को राजभवन लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में बैक पेपर प्रणाली समाप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में राज्यपाल ने “समर्थ पोर्टल” के अंतर्गत चल रहे 39 मॉड्यूल के क्रियान्वयन की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि नामांकन से लेकर परीक्षा परिणाम तक सभी शैक्षणिक कार्य इसी पोर्टल के माध्यम से संचालित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि समर्थ पोर्टल को प्रभावी बनाने के लिए एक विशेषज्ञ टीम गठित की जाएगी, जिसे पोर्टल अधिकारी प्रशिक्षित करेंगे ताकि सभी विश्वविद्यालय तकनीकी रूप से दक्ष बन सकें। राज्यपाल ने यह भी कहा कि जिन विद्यार्थियों ने फीस जमा करने के बाद प्रवेश नहीं लिया है, उनकी फीस वापसी की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए।

आनंदीबेन पटेल ने शिक्षकों से अपेक्षा जताई कि वे केवल शिक्षण कार्य तक सीमित न रहें बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाएं, विद्यार्थियों को प्रबंधन का व्यवहारिक ज्ञान दें और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मार्गदर्शन करें। बैठक में समर्थ पोर्टल से जुड़ी तकनीकी व प्रक्रियागत समस्याओं और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिए कि वे पोर्टल से जुड़े अधिकारियों से निरंतर संपर्क में रहें और समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करें।

Releated Posts

अलीगढ़-खैर-जट्टारी-पलवल हाईवे की बदहाल स्थिति पर उठी आवाज, केंद्रीय मंत्री व डीएम से शीघ्र कार्रवाई की मांग

अलीगढ़, 26 मार्च 2026।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:अलीगढ़ से खैर, जट्टारी होते हुए पलवल तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-334D…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

राजू पाल के हत्यारों को सिर आँखों पर बिठाने वाली सपा आज बिलबिला रही है -पंकज चौधरी

राजू पाल हत्याकांड को लेकर सपा पर गंभीर आरोपबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राजू पाल हत्याकांड को…

ByByHindustan Mirror News Mar 26, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 25-3-2026

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ऐतिहासिक फ्लावर शो 2026 का आयोजन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गुलिस्तान-ए-सैयद में दो दिवसीय…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

यूपी जल जीवन मिशन में बड़ी कार्रवाई: 26 इंजीनियर-कर्मियों पर गिरी गाज, 12 निलंबित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ लापरवाही और देरी पर सख्त रुखउत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही…

ByByHindustan Mirror News Mar 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top