• Home
  • Delhi
  • अलीगढ़ के अंशू पाठक ने विश्व एमेच्योर चैस चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
Image

अलीगढ़ के अंशू पाठक ने विश्व एमेच्योर चैस चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी और एरीना ग्रैंडमास्टर अंशू कुमार पाठक ने सर्बिया में आयोजित विश्व एमेच्योर चैस चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता वर्ल्ड चैस फेडरेशन (FIDE) द्वारा 4 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक यूरोप के सर्बिया स्थित वृन्जाक्का बंजा शहर में आयोजित हुई, जिसमें भारत सहित 51 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

भारतीय शतरंज महासंघ की ओर से कुल 6 खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। अंशू पाठक ने अंडर–1700 कैटेगरी में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 9 राउंड में 7.5 अंक अर्जित किए और अपने वर्ग में दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक जीता। किर्गिस्तान के मेडिट ने स्वर्ण पदक तथा मंगोलिया के दासदेवा ने कांस्य पदक जीता।

अंशू पाठक की यह उपलब्धि न सिर्फ अलीगढ़ बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और भारत के लिए गर्व का विषय है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे अंशू ने देश के शतरंज खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का नया अध्याय जोड़ा है। उनकी इस जीत से भारत की प्रतिभा और कौशल को एक बार फिर विश्व मंच पर पहचान मिली है। परिवार, कोच और स्थानीय खेल प्रेमियों ने उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Releated Posts

RR vs CSK: वैभव सूर्यवंशी का तूफान, सचिन की बराबरी; धोनी के बिना CSK की हार जारी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गुवाहाटी में राजस्थान की धमाकेदार जीतआईपीएल 2026 के मुकाबले में Rajasthan Royals ने Chennai Super…

ByByHindustan Mirror News Mar 31, 2026

उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अफसरों के तबादले, 13 जिलों के बदले पुलिस कप्तान, देखें लिस्ट..

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: शासन ने सोमवार को 13 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 27 आईपीएस अफसरों का तबादला…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

सीजफायर की पहल करें पीएम मोदी, युद्ध जल्द खत्म हो: उमर अब्दुल्ला

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पश्चिम एशिया तनाव पर बड़ा बयानजम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने पश्चिम एशिया में जारी…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

नक्सली हथियार डाल दें, अब गोली का जवाब गोली से देंगे – अमित शाह

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: अमित शाह ने लोकसभा में ‘नक्सल मुक्त भारत’ पर चर्चा का जवाब देते…

ByByHindustan Mirror News Mar 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top