• Home
  • UP
  • बुलंदशहर: नाबालिग गैंगरेप मामले में लापरवाही, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Image

बुलंदशहर: नाबालिग गैंगरेप मामले में लापरवाही, इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

लखनऊ, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। बुलंदशहर में नाबालिग गैंगरेप पीड़िता के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस की लापरवाही और संवेदनहीनता उजागर होने के बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर दिग्विजय राठी सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इससे पहले खुर्जा कोतवाल को भी लाइन हाजिर किया गया था।

डीआईजी की कार के आगे कूदी थी नाबालिग
यह मामला तब सुर्खियों में आया जब पीड़िता छह दिन पहले कई इरॉस पुलिसकर्मियों को धक्का देकर डीआईजी कलानिधि नैथानी की कार के आगे जाकर गिर पड़ी। उसने डीआईजी से रोते हुए शिकायत की थी कि उसके साथ रेप करने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। मौके पर मौजूद नौ पुलिसकर्मी उसे रोक नहीं पाए। पीड़िता के इस कदम ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

तीन जून को किया था गैंगरेप
पीड़िता का आरोप है कि 3 जून को गांव के छह युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। इस गंभीर आरोप के बावजूद खुर्जा पुलिस ने FIR दर्ज करने में सात दिन की देरी की और 10 जून को मामला दर्ज किया। गैंगरेप के कुल आठ आरोपियों में से अब तक चार को गिरफ्तार किया जा चुका है और कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई है, जबकि चार आरोपी अब भी फरार हैं।

डीआईजी ने की कार्रवाई
डीआईजी ने मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल फटकार लगाई और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद हुई जांच में लापरवाही सामने आने पर पूर्व कोतवाल पंकज राय, इंस्पेक्टर दिग्विजय राठी, दरोगा इकराम अली और शुभम राठी को निलंबित कर दिया गया। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Releated Posts

जाति गिनेगा भारत, लेकिन असली सवाल है—गिनेगा कैसे?

जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की होगी गणना, पर वर्गीकरण की स्पष्ट व्यवस्था नहीं हुई तो 2011…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

10 अगस्त तक दिल्ली में बारिश का दौर, यूपी से बंगाल तक भारी बरसात का अलर्ट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :IMD ने कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और मैदानी…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

अनुच्छेद 370 हटने के 7 साल: बंद और बंदूक से विकास की राह पर बढ़ता कश्मीर

सुरक्षा, पर्यटन, निवेश और कनेक्टिविटी में बदलाव दिखे, लेकिन आतंकवाद और विकास की चुनौतियां अब भी पूरी तरह…

ByByHindustan Mirror News Aug 5, 2026

विधानसभा में हंगामे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सपा पर हमला, बोले— जनता को विकास चाहिए, अराजकता नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *