• Home
  • Delhi
  • नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्रों ने लिया संकल्प
Image

नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान के तहत छात्रों ने लिया संकल्प

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 19 नवंबर 2025 : प्रदेश सरकार के नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर हुई, जिसमें उन्हें शराब, गांजा, अफीम, चरस, कफ सिरप, डाइल्यूट, कुट्टू और टिंचर जैसे मादक पदार्थों से दूर रहने का आग्रह किया गया। वक्ताओं ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर करता है, बल्कि समाज को भी अंदर से खोखला कर देता है। नशे का सेवन अपराध, पारिवारिक विवाद, आर्थिक नुकसान और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है, जिससे व्यक्ति का सामाजिक सम्मान भी प्रभावित होता है।

कार्यक्रम में नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविंद्र पाल सिंह तोमर ने विद्यार्थियों से स्वास्थ्य, जागरूकता और सशक्त भविष्य के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी समाज की रीढ़ है और उनका सही मार्ग पर चलना ही राष्ट्र को मजबूती प्रदान करता है।

जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि समाज तभी आगे बढ़ता है, जब युवा नशे से दूरी बनाकर सकारात्मक दिशा अपनाते हैं। उन्होंने छात्रों को नशे के दुष्परिणाम विस्तार से समझाते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर आबकारी निरीक्षक अभिषेक कुमार वत्स, मनोज कुमार, वरुण नायक, सुनील वर्मा एवं सविता रानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्प लिया।

Releated Posts

मेडिकल ड्रेसर सेमिनार में विद्यार्थियों को दिए OJT के टिप्स

अलीगढ़। बिट ग्रुप ऑफ एजुकेशन में मेडिकल ड्रेसर कोर्स के विद्यार्थियों के लिए विशेष सेमिनार का आयोजन किया…

ByByHindustan Mirror News Aug 22, 2026

शराब की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : एक पेटी शराब, 5,610 रुपये, तमंचा-कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद अलीगढ़।…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने को तैयार ‘ड्यून पार्ट 3’,एडवांस बुकिंग शुरू होते ही क्रैश हुई वेबसाइट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :पिछले दो पार्ट ने दुनियाभर में कमाए 10,700 करोड़ रुपये, रिलीज से चारमहीने पहले ही…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

135 साल पुराना बैंकिंग कानून खत्म, डिजिटल रिकॉर्ड को मिलेगी कानूनी ताकत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नए कानून में बैंकिंग सबूत पेश करने की प्रक्रिया आसान; पुलिस को कुछ परिस्थितियों…

ByByHindustan Mirror News Aug 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *