• Home
  • अलीगढ
  • प्रधानमंत्री ने पीएम-किसान की 21वीं किस्त जारी की, किसानों में खुशी की लहर
Image

प्रधानमंत्री ने पीएम-किसान की 21वीं किस्त जारी की, किसानों में खुशी की लहर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 19 नवंबर 2025। बुधवार को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त देशभर के किसानों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई। जिले में इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) छेरत में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में कृषक बंधुओं ने देखा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मा. ब्लॉक प्रमुख जवां ठा. हरेन्द्र सिंह ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के उत्थान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान योजना ने किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है और यह सरकार की किसान-हितैषी सोच को दर्शाती है।

इस दौरान उप कृषि निदेशक चौधरी अरुण कुमार ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और किसानों से फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने की अपील की। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि की नवीनतम तकनीकों, आधुनिक खेती के तरीकों और उत्पादकता बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्य अतिथि द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए किसानों को तिलहन एवं दलहन फसलों के लाभकारी विकल्प अपनाने का संदेश दिया गया। इसी कड़ी में किसानों को सरसों और मसूर की निशुल्क मिनीकिटों का वितरण भी किया गया, जिससे उन्हें रबी सीजन में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में सहायता मिल सके।

कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) डॉ. सतीश मलिक, उप कृषि निदेशक (शोध) प्रमोद कुमार, केवीके के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार, डॉ. सुधीर कुमार रावत, डॉ. नेत्रपाल मलिक, डॉ. अशरफ अली सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने पीएम-किसान की किस्त जारी होने पर खुशी जताई और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को सराहा।

Releated Posts

योगी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, नए मंत्रियों को मिली जिम्मेदारियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: लखनऊ: योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के आठ दिन बाद नव नियुक्त मंत्रियों के विभागों…

ByByHindustan Mirror News May 18, 2026

गहतोलीगंग में 15 दिनों से ठप बिजली सप्लाई, अंधेरे में जीने को मजबूर ग्रामीण

हिन्दुस्तान मिरर | अलीगढ़ | 16 मई 2026 अलीगढ़ जिले की अतरौली तहसील के ग्राम गहतोलीगंग में पिछले…

ByByHindustan Mirror News May 16, 2026

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top