• Home
  • Uncategorized
  • दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन रहा सफल
Image

दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन रहा सफल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली लौट आए। अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की और भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा सहित कई नेताओं से विस्तृत वार्ताएँ कीं।

पीएम मोदी ने कहा कि जोहानिसबर्ग में आयोजित सफल जी20 सम्मेलन एक समृद्ध और टिकाऊ ग्रह के निर्माण में योगदान देगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान हुई चर्चाएँ न केवल प्रभावी रहीं, बल्कि विभिन्न देशों के साथ भारत के सहयोग को और सुदृढ़ करेंगी। पीएम ने आयोजन के लिए दक्षिण अफ्रीका की जनता, राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और वहां की सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

जी20 सम्मेलन में पीएम मोदी ने वैश्विक मुद्दों पर मजबूत पहल रखी। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक वैश्विक समझौते की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, वैश्विक विकास मानदंडों पर पुनर्विचार करने, मादक पदार्थ-आतंकवाद गठजोड़ से निपटने के लिए जी20 पहल शुरू करने तथा एक मजबूत वैश्विक स्वास्थ्य सेवा प्रतिक्रिया तंत्र बनाने का प्रस्ताव भी रखा।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका (IBSA) को वैश्विक संस्थाओं में परिवर्तन की अनिवार्यता पर स्पष्ट संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बदली वैश्विक परिस्थितियों में UNSC सुधार अब विकल्प नहीं, बल्कि समय की मांग बन चुका है।

Releated Posts

CJP का ‘संसद चलो’ मार्च आज, जंतर-मंतर पर जुटी भीड़; दिल्ली हाई अलर्ट पर,संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिना अनुमति मार्च पर पुलिस सख्त, संसद क्षेत्र में धारा 163 लागू नई दिल्ली। कॉकरोच…

ByByHindustan Mirror News Jul 20, 2026

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top