• Home
  • अलीगढ
  • ओ-लेवल व CCC प्रशिक्षण के लिए 4 दिसंबर तक आवेदन, छात्रवृत्ति हेतु 6 दिसंबर अंतिम तिथि
Image

ओ-लेवल व CCC प्रशिक्षण के लिए 4 दिसंबर तक आवेदन, छात्रवृत्ति हेतु 6 दिसंबर अंतिम तिथि

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 02 दिसंबर 2025 : जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचनाएं जारी की गई हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बेरोजगार युवक-युवतियों को ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की संशोधित अंतिम तिथि 04 दिसंबर निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा करें और हार्डकॉपी अनिवार्य रूप से विकास भवन स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, कमरा नंबर 07 में जमा करें।

इसी क्रम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुनहरी लाल ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति योजना हेतु महत्वपूर्ण सूचना दी। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन की संशोधित अंतिम तिथि 06 दिसंबर निर्धारित की गई है।
योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं समय सारिणी scholarship.up.gov.in पर उपलब्ध हैं। योग्य छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य पूर्ण करें। अधिक जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी विकास भवन स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय, कमरा नं. 07 में संपर्क कर सकते हैं।

Releated Posts

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *