• Home
  • UP
  • यूपी में शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय में वापसी का रास्ता साफ
Image

यूपी में शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय में वापसी का रास्ता साफ

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

राज्य सरकार ने शिक्षामित्रों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए मूल विद्यालय में वापसी, स्थानांतरण और समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को जारी आदेश के बाद करीब 1 लाख 45 हजार 495 शिक्षामित्रों में से लगभग 40 हजार को सीधा लाभ मिलने की संभावना है। विशेष रूप से वे महिला शिक्षामित्र, जो विवाह के बाद दूसरे जिलों में स्थानांतरित हो गई थीं, अब अपने मूल विद्यालय या निकटस्थ विद्यालय में तैनाती प्राप्त कर सकेंगी।

नए शासनादेश के अनुसार पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। पहले चरण में सभी जिलों में तैनात शिक्षामित्रों से विकल्प-सूचनाएं प्राप्त की जाएंगी। विकल्पों के परीक्षण और मूल्यांकन के बाद उन्हें मूल विद्यालय में वापसी, स्थानांतरण या समायोजन का लाभ दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने इस आदेश पर जल्द अमल की मांग की है। संघ के अध्यक्ष शिव शुक्ला ने कहा कि सरकार को इसे शीघ्र लागू कर शिक्षामित्रों को राहत देनी चाहिए।

शासनादेश में यह स्पष्ट किया गया है कि जो शिक्षामित्र अपनी वर्तमान तैनाती पर ही बने रहना चाहते हैं, उन्हें वहीं रखा जाएगा। दूसरी ओर, जो पुरुष या अविवाहित महिला शिक्षामित्र अपने मूल विद्यालय में तैनाती चाहते हैं और वहां रिक्ति उपलब्ध है, तो उन्हें वहीं भेजा जाएगा। यदि मूल विद्यालय में पद रिक्त न हो, तो उसी ग्राम सभा, ग्राम पंचायत या वार्ड के किसी अन्य विद्यालय में तैनाती दी जाएगी।

यह निर्णय हजारों शिक्षामित्रों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है और शिक्षा व्यवस्था में स्थिरता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Releated Posts

सहारनपुर: महापुरुषों की जन्मजात विरोधी रही है समाजवादी पार्टी-सीएम योगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : ₹613 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, कानून-व्यवस्था और विकास पर सरकार…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

सपा में बड़ा फेरबदल: मुख्य सचेतक पद से कमाल अख्तर का इस्तीफा, 2027 चुनाव से पहले तेज हुई सियासी हलचल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अखिलेश यादव के निर्देश पर दिया इस्तीफा, अंदरूनी खींचतान की चर्चाओं ने पकड़ा जोर…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

राम मंदिर: बैंक-ट्रस्ट MoU और SOP उल्लंघन पर उठे सवाल, SIT जांच में कई गंभीर खुलासे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : दान गिनती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी, CCTV रिकॉर्डिंग, बैंक की चेतावनी और कर्मचारियों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top