• Home
  • Delhi
  • राहुल गांधी का अमित शाह को चैलेंज, लोकसभा में तीखी नोकझोंक से गरमाया माहौल
Image

राहुल गांधी का अमित शाह को चैलेंज, लोकसभा में तीखी नोकझोंक से गरमाया माहौल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

लोकसभा के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन चुनावी सुधारों पर चर्चा के दौरान बुधवार को सदन का माहौल उस समय अचानक गर्म हो गया, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला तब शुरू हुआ जब अमित शाह विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पर अपनी बात रख रहे थे। शाह ने कहा कि विपक्ष SIR को लेकर इसलिए चिंतित है क्योंकि इससे उन अवैध प्रवासियों के नाम हटेंगे जो विपक्ष को वोट देते हैं।

अमित शाह के बयान के बीच ही राहुल गांधी ने हस्तक्षेप करते हुए कथित वोट चोरी के मुद्दे पर बहस की खुली चुनौती दे दी। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को पहले उनके सवालों का जवाब देना चाहिए। राहुल के अचानक हस्तक्षेप से सदन का वातावरण तनावपूर्ण हो गया। शाह ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी स्पीच का क्रम कोई और तय नहीं कर सकता।

अमित शाह ने सदन में कहा, “मैं पिछले 30 साल से विधानसभा और संसद में चुनकर आ रहा हूं। संसदीय प्रणाली का अनुभव है। विपक्ष के नेता कहते हैं कि पहले मेरी बात का जवाब दें। संसद उनके हिसाब से नहीं चलेगी। मेरे यहां बोलने का क्रम मैं तय करूंगा।”

सदन में कुछ देर तक शोर-शराबा होता रहा, विपक्ष benches से नारेबाजी होती रही। अमित शाह ने आगे कहा कि वह राहुल गांधी के हर सवाल का जवाब देंगे, लेकिन उनके भाषण का क्रम विपक्ष नहीं तय कर सकता।

गृह मंत्री के इस बयान के बाद सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए बाधित रही। हालांकि बाद में चर्चा को आगे बढ़ाया गया, मगर इस तीखी नोकझोंक ने सत्र के आठवें दिन की राजनीति को गरमा दिया।

Releated Posts

अब पेट्रोल-डीजल की मनमानी खरीद पर रोक, पेट्रोल पर ₹5,000 और डीजल पर 200 लीटर की सीमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: केरल में लागू हुआ नया नियम ऊर्जा संकट की आशंका और पेट्रोल पंपों पर ईंधन…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

दिल्ली सरकार के बड़े फैसले,दो दिन वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिल्ली सरकार ने 15 मई से शुरू हो रहे ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान के…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

SIR के तीसरे चरण का ऐलान, 16 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चलेगा अभियान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 36.73 करोड़ वोटर्स तक पहुंचेगा चुनाव आयोग नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को वोटर…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

BRICS मंच से भारत के 5 बड़े संदेश, जयशंकर ने दुनिया को दिया संतुलन और संवाद का मंत्र

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की मजबूत आवाज नई दिल्ली में आयोजित BRICS विदेश मंत्रियों…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top