• Home
  • Delhi
  • पहली वोट चोरी नेहरू, दूसरी इंदिरा, तीसरी सोनिया ने की—शाह ने विपक्ष के आरोपों को बनाया ‘हथियार’
Image

पहली वोट चोरी नेहरू, दूसरी इंदिरा, तीसरी सोनिया ने की—शाह ने विपक्ष के आरोपों को बनाया ‘हथियार’

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन चुनाव सुधारों और SIR प्रक्रिया पर तीखी बहस के दौरान लोकसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला। गृहमंत्री अमित शाह ने इस बहस में कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए ‘वोट चोरी’ को लेकर कई ऐतिहासिक उदाहरण पेश किए। वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए शाह को खुली बहस की चुनौती दे डाली।

अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद पीएम चयन में 28 वोट सरदार पटेल को और केवल 2 वोट जवाहरलाल नेहरू को मिले, फिर भी नेहरू प्रधानमंत्री बने—यही पहली वोट चोरी थी। दूसरी घटना का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के चुनाव को अवैध करार दिया था, जिसे छिपाने के लिए संसद में ऐसा कानून लाया गया कि प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई केस न चल सके। तीसरी ‘वोट चोरी’ का आरोप उन्होंने सोनिया गांधी पर लगाया, यह कहते हुए कि नागरिक बनने से पहले ही वह मतदाता बन गईं।

राहुल गांधी द्वारा SIR और वोट चोरी पर आरोपों को लेकर शाह ने कहा कि हरियाणा में ‘501 वोट एक ही घर में’ का दावा गलत साबित हुआ है। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि हाउस नंबर 265 कई परिवारों का संयुक्त पुश्तैनी आवास है। शाह ने कहा कि मतदाता सूची में दोहरी प्रविष्टियाँ सिस्टम की खामी से होती हैं, न कि किसी की साज़िश से।

उन्होंने विपक्ष पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा भी कई राज्यों—छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, बंगाल—में चुनाव हारी है, लेकिन कभी चुनाव आयोग या मतदाता सूची पर उंगली नहीं उठाई। SIR को उन्होंने पारदर्शिता और तकनीकी खामियों को दूर करने वाला सुधार बताया।

Releated Posts

ऑपरेशन सिंदूर से डिजिटल भारत तक, राष्ट्रपति मुर्मू ने गिनाईं देश की उपलब्धियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने सरदार…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

15 अगस्त को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, मेहमानों के लिए 1.30 लाख QR टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में मेट्रो यात्रियों के लिए विशेष…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

सरकार लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहती, हम इन्हें पागलकर देंगे: राहुल गांधी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :कांग्रेस के रचनात्मक राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्र सरकार पर तीखा हमला, पीएममोदी और अमित शाह…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *