• Home
  • आगरा
  • आगरा: रामजीलाल सुमन से मिले रामगोपाल यादव, करणी सेना के हमले के बाद बढ़ी हलचल
Image

आगरा: रामजीलाल सुमन से मिले रामगोपाल यादव, करणी सेना के हमले के बाद बढ़ी हलचल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 27मार्च: आगरा में पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर हुए हमले के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव आज उनके आवास पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुमन से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और घटना की निंदा की।

करणी सेना ने किया विरोध, गाड़ियों में तोड़फोड़ और पथराव

दरअसल, करणी सेना ने रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए एक बयान का विरोध किया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पथराव किया। इस हमले से इलाके में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस को स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।

दोपहर 2 बजे तक शिवपाल यादव भी पहुंचेंगे

इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी सुमन से मिलने पहुंच रहे हैं। शिवपाल यादव भी दोपहर 2 बजे तक उनके आवास पर पहुंचने वाले हैं। उनके दौरे से सियासी हलचल और तेज हो सकती है।

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है और उपद्रव करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Releated Posts

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटों पर दिलचस्प होगा मुकाबला

37 वोट से तय होगी एक सीट, भाजपा-एनडीए के सामने सात सीटों का गणित; सपा दो सीटों के…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *