• Home
  • क्रिकेट
  • हार्दिक पांड्या के तूफानी छक्के से कैमरामैन को लगी चोट, फिर ऑलराउंडर ने दिखाई दरियादिली
Image

हार्दिक पांड्या के तूफानी छक्के से कैमरामैन को लगी चोट, फिर ऑलराउंडर ने दिखाई दरियादिली

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने न सिर्फ अपने बल्ले से तूफान मचाया, बल्कि अपने व्यवहार से भी करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया। इस मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया और इस जीत के सबसे बड़े नायक हार्दिक पांड्या रहे।

भारतीय पारी के दौरान हार्दिक पांड्या जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो उनका अंदाज बेहद आक्रामक था। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर क्रीज से बाहर निकलते हुए कॉर्बिन बॉश को जोरदार छक्का जड़ दिया। यह फ्लैट सिक्स सीधे मिड-ऑफ स्टैंड्स की ओर गया, जहां डगआउट के पास खड़े एक कैमरामैन को गेंद जा लगी। गेंद लगते ही कैमरामैन चोटिल हो गया और मैदान पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कुछ मिनटों के लिए खेल रोकना पड़ा। राहत की बात यह रही कि प्राथमिक उपचार के बाद कैमरामैन ठीक हो गया और उसने मैच के बाकी हिस्से में अपनी ड्यूटी जारी रखी।

मैच खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या ने जो किया, उसने सभी का दिल जीत लिया। भारतीय पारी समाप्त होते ही हार्दिक खुद घायल कैमरामैन से मिलने पहुंचे। उन्होंने उसका हालचाल पूछा, उसे गले लगाया और उसके बाएं कंधे पर आइस पैक लगाते हुए भी नजर आए, जहां गेंद लगी थी। हार्दिक का यह मानवीय और संवेदनशील जेस्चर कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस ने हार्दिक की जमकर तारीफ की और उन्हें एक सच्चा स्पोर्ट्समैन बताया।

मैच की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने बल्ले से भी ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जो किसी भारतीय द्वारा दूसरी सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल फिफ्टी है। हार्दिक ने 25 गेंदों में 63 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर 45 गेंदों में 105 रन की शानदार साझेदारी निभाई। तिलक वर्मा ने 73 रनों का अहम योगदान दिया, जिसकी बदौलत भारत ने 231 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इस धमाकेदार पारी और दरियादिली भरे व्यवहार के चलते हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैदान के अंदर और बाहर उनका यह अंदाज लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Releated Posts

श्रीलंका में क्रिकेट कोच की हत्या, खिलाड़ियों से विवाद के बाद गई जान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: पानी को लेकर खिलाड़ियों से हुई थी बहस, 17 वर्षीय क्रिकेटर गिरफ्तार; पुलिस जांच में…

ByByHindustan Mirror News Aug 14, 2026

ऋषभ पंत ने 21 गेंदों तक नहीं बनाया रन, 22वीं पर जड़ा ऐसा छक्का कि बदलनी पड़ी गेंद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच में दिखा पंत का बदला…

ByByHindustan Mirror News Aug 9, 2026

18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर छाए वैभव, फिर भी ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने मयंक यादव

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया रिकॉर्ड, लेकिन मयंक यादव की घातक गेंदबाजी ने दिलाया भारत को…

ByByHindustan Mirror News Jul 24, 2026

रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI ने कहा- लॉर्ड्स वनडे आखिरी मैच नहीं

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सचिव देवाजीत सैकिया बोले- रोहित टीम इंडिया की रणनीति का अहम हिस्सा, रिटायरमेंट को…

ByByHindustan Mirror News Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *