• Home
  • UP
  • लखनऊ में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य हिंदू सम्मेलन
Image

लखनऊ में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य हिंदू सम्मेलन

लखनऊ।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 4 जनवरी 2026 को लखनऊ में एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अनिल जी रहे। मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जी तथा विशिष्ट अतिथि इस्कॉन लखनऊ के अध्यक्ष स्वामी अपरिमेय पार्षद जी महाराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव राजेश प्रजापति ने की। कार्यक्रम के संयोजक पी.एन. सिंह एवं सह- संयोजिका पूजा सिंह रहीं।

हिंदू रहें संगठित
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य वक्ता अनिल जी ने अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकजुटता पर विशेष बल देते हुए समाज को संगठित रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि महंत राजू दास जी ने हनुमान जी की आराधना से अपने उद्बोधन की शुरुआत की और हिंदू जनमानस को एक रहने का आह्वान किया। वहीं इस्कॉन लखनऊ के अध्यक्ष स्वामी अपरिमेय पार्षद जी महाराज ने भगवद गीता और सनातन धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को गीता पाठ से जोड़ने का आग्रह किया।

पांचवी क्लास की छात्रा यशस्वी दूबे ने सनातन धर्म और भगवद्गीता का पाठ किया

पांचवी की छात्रा ने किया भगवत पाठ
सरोजनी नगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजेश्वर सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अनिल जी एवं जिला प्रचारक दौलत जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। डॉ. श्रेयानाट्य अकादमी के बच्चों ने रामलीला का मंचन किया। सी.ए. एक गोमती स्कूल की पांचवी क्लास की छात्रा यशस्वी दूबे ने सनातन धर्म और भगवद्गीता का पाठ किया। कार्यक्रम में बागीश जी, सुजीत, करुणाशंकर, पवन तिवारी, कमलेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य एवं सेवक उपस्थित रहे।

Releated Posts

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटों पर दिलचस्प होगा मुकाबला

37 वोट से तय होगी एक सीट, भाजपा-एनडीए के सामने सात सीटों का गणित; सपा दो सीटों के…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *