• Home
  • Delhi
  • गृह मंत्रालय ने जारी की नारकोटिक्स के लिए संवेदनशील 73 जिलों की सूची, झारखंड के तीन जिले शामिल
Image

गृह मंत्रालय ने जारी की नारकोटिक्स के लिए संवेदनशील 73 जिलों की सूची, झारखंड के तीन जिले शामिल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

देश में बढ़ते नशे के कारोबार और ड्रग तस्करी पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने नारकोटिक्स की दृष्टि से देश के 73 सबसे संवेदनशील जिलों की सूची जारी की है। इस सूची में झारखंड के तीन जिले—रांची, खूंटी और चतरा को शामिल किया गया है। गृह मंत्रालय ने इन जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) को सख्त निर्देश भी जारी किए हैं।

नारकोटिक्स को लेकर केंद्र की सख्ती

केंद्रीय गृह मंत्रालय नारकोटिक्स नेटवर्क को तोड़ने को लेकर बेहद गंभीर है। मंत्रालय के अनुसार, इन जिलों में ड्रग्स की तस्करी, अवैध खेती, सिंथेटिक ड्रग्स का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की सक्रियता जैसी चुनौतियां सामने आई हैं। इसी के मद्देनज़र नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को संवेदनशील जिलों की पहचान करने का निर्देश दिया गया था।

एसपी को भेजा गया पत्र

गृह मंत्रालय ने सभी चिन्हित जिलों के एसपी को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हर तरह के नारकोटिक्स पर सख्त नियंत्रण सुनिश्चित करें। पत्र में बताया गया है कि यह सूची केंद्रीय गृह मंत्री के 18 जुलाई 2025 के निर्देशों के आधार पर तैयार की गई है।

21 जनवरी को होगी अहम बैठक

नारकोटिक्स से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित चर्चा के लिए 21 जनवरी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दिल्ली मुख्यालय में एक हाइब्रिड बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह सचिव करेंगे। बैठक में सभी प्रभावित जिलों के एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे।

बैठक का उद्देश्य क्या है

इस बैठक का उद्देश्य चिन्हित जिलों के प्रशासन और पुलिस नेतृत्व को मौजूदा चुनौतियों के प्रति संवेदनशील बनाना है। बैठक में NCB द्वारा एक प्रस्तुति दी जाएगी, जिसमें ड्रग्स की भारत में एंट्री, सिंथेटिक ड्रग्स का निर्माण, अवैध अफीम/गांजा खेती और ड्रग तस्करी में विदेशियों की संलिप्तता जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

ऑनलाइन बैठक की तैयारी के निर्देश

गृह मंत्रालय ने राज्य के ANTF प्रमुखों, जिला मजिस्ट्रेटों/कलेक्टरों और पुलिस प्रमुखों को ऑनलाइन बैठक में शामिल होने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी तरह की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए NCB मुख्यालय के अधिकारियों से संपर्क करने को कहा गया है।

किन राज्यों के कितने जिले शामिल

सभी 73 जिले ये रहे

उत्तर और मध्य अंडमान, दक्षिण अंडमान ,अल्लूरी, सीताराम ,राजू करीमगंज (ध्रुवभूमि) ,कछार (सिलचर), पश्चिम दिल्ली, दक्षिण भरूच, रायगढ़ ,वलसाड ,(वापी) कच्छ ,पोरबंदर ,द्वारका ,सिरसा, कुल्लू ,सोलन ,सिरमौर ,बारामूला ,सम्बा ,जम्मू ,अनंतनाग, वोकहा ,रांची, खूंटी, चतरा ,बेंगलुरु ,मंगलौर, एरनाकुलम ,मंदसौर, नीमच, भोपाल ,मुंबई, पालघर ,पुणे, धुले ,नागपुर ,तेंग्नौपाल ,रामनाद, इंफाल ,वेस्टचु, राचांदपुर, इंफाल ,ईस्ट, मलकानगिरी ,गुरदासपुर, अमृतसर, तारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, लुधियाना, श्रीगंगानगर, अनूपगढ़ ,प्रतापगढ़, सिरोही, बाड़मेर ,जोधपुर ,चेन्नई, हैदराबाद ,मंडी ,त्रिपुरानॉर्थ, त्रिपुरा ,गौतम बुद्ध नगर, लखनऊ ,ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़,

Releated Posts

सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की छापेमारी, OSD के घर भी पहुंची टीम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के अगले दिन कार्रवाई; मान ने भाजपा पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 6, 2026

मौका मिला तो राहुल ने मचा दिया धमाल, 87 गेंदों में ठोका नाबाद 129

गिल-कोहली के जल्दी लौटने के बाद संभाली पारी, आखिरी ओवरों में बरसाए चौके-छक्के न्यू चंडीगढ़, 3 अक्टूबर। वेस्टइंडीज…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत फिर बना हॉकी चैंपियन,जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लगातार दूसरी बार जीता एशियन गेम्स का स्वर्ण, लॉस एंजेलिस ओलंपिक का टिकट भी…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

कैप्टन स्मित मछार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पहचान उजागर

हमाम अल-हम्मामी पर सुरक्षा संबंधी गंभीर आरोप, फ्लाइट में कुल्हाड़ी से हमले के बाद सऊदी अरब में हुई…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *