• Home
  • अलीगढ
  • नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए कड़े निर्देश ,डीएम की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा
Image

नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए कड़े निर्देश ,डीएम की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़, 12 फरवरी 2026 : जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों, केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी स्तर पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

136 केंद्रों पर 1,01,544 परीक्षार्थी होंगे शामिल

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि जिले में 136 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11 संवेदनशील और 2 अतिसंवेदनशील केंद्र शामिल हैं। हाईस्कूल में 51,514 परीक्षार्थी (29,016 छात्र, 22,498 छात्राएं) और इंटरमीडिएट में 50,030 परीक्षार्थी (29,765 छात्र, 20,265 छात्राएं) पंजीकृत हैं। कुल 1,01,544 परीक्षार्थी दो पालियों—प्रातः 8:30 से 11:45 बजे और दोपहर 2:00 से 5:15 बजे—परीक्षा देंगे।

कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था

सकुशल परीक्षा संचालन के लिए 136 स्टैटिक, 21 सेक्टर, 5 जोनल और 3 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अपर जिलाधिकारी नगर किंशुक श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज कुमार और अपर जिलाधिकारी प्रमोद कुमार को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। सभी उप जिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डीएम ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर दायरे में अनावश्यक भीड़ न होने दी जाए। प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की गोपनीयता, समयबद्ध खोलने की प्रक्रिया और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए। नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग पर यूपी सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम-1998 के तहत कड़ी कार्रवाई होगी।

पुलिस प्रशासन भी सतर्क

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी केंद्र पर अव्यवस्था को गंभीरता से लिया जाएगा। बैठक में एसपी क्राइम ममता कुरील, एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव, डायट प्राचार्य डॉ. निशा अस्थाना समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

सपा हाईकमान ने पलटा जिलाध्यक्ष का फैसला,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कार्यवाहक और उपकार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत अलीगढ़। समाजवादी पार्टी में…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top