• Home
  • UP
  • अलीगढ़ में 500 किलो गांजा बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
Image

अलीगढ़ में 500 किलो गांजा बरामद, अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
उड़ीसा से लाया गया था ढाई करोड़ रुपये का नशीला माल

छापेमारी में बड़ी सफलता
अलीगढ़ के इगलास थाना पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 500 किलो गांजा बरामद किया है। ग्राम सिकुर्रा में की गई छापेमारी के दौरान 490.745 किलोग्राम गांजा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में छिपाकर रखा मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। मौके से पुष्पेंद्र नामक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि गिरोह का सरगना समेत छह आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
एसपी देहात अमृत जैन ने बताया कि इलाके में लंबे समय से गांजा तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। बुधवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर एसएसपी के निर्देश में सीओ इगलास के नेतृत्व में टीम गठित कर पुष्पेंद्र के घेर में दबिश दी गई, जहां भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

उड़ीसा से यूपी-हरियाणा तक फैला नेटवर्क
पूछताछ में सामने आया कि गिरोह उड़ीसा से सस्ते दामों पर उच्च गुणवत्ता वाला गांजा खरीदकर लाता था। तस्करी के लिए वाहनों में गुप्त केबिन बनाए गए थे, ताकि चेकिंग से बचा जा सके। अलीगढ़, मथुरा और हरियाणा के विभिन्न जिलों में इसकी सप्लाई की जाती थी।

सरगना पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस के अनुसार गिरोह का लीडर कृपाल सिंह पहले गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। गिरफ्तार पुष्पेंद्र पर भी पॉक्सो एक्ट समेत अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली, हरियाणा नंबर की कार और तीन बाइक भी बरामद की हैं। आरोपियों के मोबाइल से कई बड़े डीलरों के संपर्क नंबर मिले हैं।

फरार आरोपियों की तलाश तेज
फरार आरोपियों में कृपाल सिंह, नीरज उर्फ टाइगर, नेहना उर्फ रवि, अमन चौधरी उर्फ छोटू, सत्यपाल और सोनू शामिल हैं। पुलिस उड़ीसा कनेक्शन की जांच करते हुए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है। तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Releated Posts

2027 में पैरवी से नहीं, जमीनी पकड़ और सर्वे से तय होगा भाजपा का टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों से सबक लेते हुए उम्मीदवार चयन में बदलाव…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में POCSO Act के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा एवं उनके…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, हाईकोर्ट ने खारिज की स्मोकिंग एरिया की दलील

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : हुक्का तैयार करना और उपकरण उपलब्ध कराना भी सर्विस का हिस्सा, गैर-धूम्रपान करने वालों…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *