• Home
  • Delhi
  • अलीगढ़ के प्रतीक मुद्गल बने IAS, UPSC में 54वीं रैंक हासिल
Image

अलीगढ़ के प्रतीक मुद्गल बने IAS, UPSC में 54वीं रैंक हासिल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ के निवासी प्रतीक मुद्गल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में 54वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

प्रतीक मुद्गल, गांव – गनियावली के रहने वाले श्री विजय मुद्गल के पुत्र हैं। विजय मुद्गल पेशे से वकील हैं और लंबे समय से सामाजिक व कानूनी क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। परिवार के लोगों के अनुसार प्रतीक बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं और उन्होंने अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार कड़ी मेहनत की।

इस उपलब्धि पर ज़िला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने खुशी जताते हुए बताया कि प्रतीक उनके भतीजे हैं और उनकी सफलता पूरे परिवार के साथ-साथ अलीगढ़ के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रतीक स्वर्गीय सूर्य देव शर्मा के पौत्र हैं और परिवार को उनकी इस सफलता पर गर्व है।

प्रतीक मुद्गल की इस कामयाबी को उनके कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और प्रतिभा का परिणाम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों, मित्रों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि प्रतीक की सफलता यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि अलीगढ़ के युवाओं को भी सिविल सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं के लिए प्रेरित करेगी।

Releated Posts

खैर में गूंजा भारत माता का जयघोष, हजारों देशभक्तों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हिंदुस्तान मिरर न्यूज़: खैर, 13 अगस्त । आजादी के अमृत उत्सव की भावना और राष्ट्रभक्ति के जोश से…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा अलीगढ़, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर, विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया उत्साह अलीगढ़, 13 अगस्त।हिन्दुस्तान मिरर…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

15 अगस्त को सुबह 4 बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो, मेहमानों के लिए 1.30 लाख QR टिकट

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में मेट्रो यात्रियों के लिए विशेष…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

लोकसभा में गूंजा पूरा ‘वंदे मातरम्’, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को लोकसभा…

ByByHindustan Mirror News Aug 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *