• Home
  • Uncategorized
  • एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल
Image

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में डिलीवरी के दौरान मरीज का बच्चा बाहर निकलते हुए साफ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट I_am_cutpiece से बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ बिना किसी ब्लर के पोस्ट किया गया था।

वीडियो सामने आने के बाद मरीज की निजता और मेडिकल एथिक्स को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि क्या इस वीडियो को रिकॉर्ड और पोस्ट करने से पहले मरीज से अनुमति (कंसेंट) ली गई थी। इसके अलावा यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि ऑपरेशन थिएटर में मौजूद मेल डॉक्टर की मौजूदगी के लिए मरीज की सहमति थी या नहीं। साथ ही वीडियो में कुछ लोगों के बिना सर्जिकल कैप के दिखाई देने पर भी आपत्ति जताई जा रही है।

मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया है। अंजुम परवेज, जो जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल हैं, ने इस घटना को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित डॉक्टर को शो-कॉज नोटिस जारी कर दिया गया है और उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

प्रिंसिपल ने स्पष्ट किया कि मरीज की निजता का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में अगर कोई डॉक्टर या स्टाफ मरीज से जुड़ी तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि वीडियो किसने बनाया और सोशल मीडिया पर क्यों डाला, इसकी जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

पीएम मोदी की अपील के समर्थन में आज मेट्रो से सफर करेंगे रामदास आठवले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ईंधन बचत और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की पहल केंद्रीय राज्यमंत्री Ramdas Athawale ने…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

ईरान में महंगाई का विस्फोट: सवा लाख का एक अंडा, 8 लाख का एक लीटर दूध, 16 लाख रियाल का 1 डॉलर!

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अप्रैल 2026 की स्थिति ने दुनिया को चौंकायाअप्रैल 2026 में ईरान भीषण महंगाई और मुद्रा…

ByByHindustan Mirror News Apr 11, 2026

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top