• Home
  • UP
  • संभल की महिला पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, एटीएस ने हिरासत में लेकर शुरू की गहन जांच
Image

संभल की महिला पर पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, एटीएस ने हिरासत में लेकर शुरू की गहन जांच

संभल/हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
उत्तर प्रदेश के संभल जिले से पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी का एक गंभीर मामला सामने आया है। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर यूपी एटीएस और गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला को हिरासत में लिया गया है। महिला के मोबाइल फोन से दिल्ली-एनसीआर के डिफेंस से जुड़े कई संवेदनशील स्थानों की लोकेशन, फोटो और वीडियो मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

दीपा सराय की रहने वाली है महिला
पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गई महिला की पहचान महक उर्फ शाने इरम, पत्नी मोहम्मद फैजान के रूप में हुई है। वह संभल के नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। बताया गया है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से अपने पति के साथ गाजियाबाद के मसूरी इलाके में रह रही थी। महिला मूल रूप से एंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव ज्ञानपुर सिसौना की निवासी है। दंपति की शादी 9 मई 2024 को हुई थी और उनका करीब नौ माह का एक बेटा भी है।

मोबाइल से मिले संवेदनशील लोकेशन और वीडियो
जांच एजेंसियों के मुताबिक महिला के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच में कई संदिग्ध जानकारियां मिली हैं। इनमें दिल्ली-एनसीआर के डिफेंस से जुड़े संवेदनशील इलाकों की लोकेशन, फोटो और वीडियो शामिल हैं। साथ ही विदेशी नंबरों पर चैटिंग के भी प्रमाण मिले हैं। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि महिला किसी संगठित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं है और यह नेटवर्क कब से सक्रिय था।

सास ने बताया कैसे पहुंची पुलिस टीम
महिला की सास के अनुसार पुलिस टीम उस समय घर पहुंची जब परिवार के लोग नमाज पढ़ रहे थे। नमाज खत्म होने के बाद पुलिसकर्मियों ने घर के लोगों से बातचीत की और महिला से पूछताछ की। सास ने बताया कि पुलिस ने कहा कि वे केवल जांच के लिए आए हैं और घबराने की जरूरत नहीं है। इसके बाद महिला को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया।

पहले भी पकड़ा गया जासूसी गिरोह
इससे पहले गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था। खुफिया सूचना के आधार पर भोवापुर टी-पॉइंट के पास से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनकी निशानदेही पर आनंद विहार बॉर्डर के पास से एक महिला को भी पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोबाइल और चैट के जरिए संवेदनशील जगहों की फोटो और वीडियो पाकिस्तान भेजते थे और इसके बदले पैसे लेते थे।

जांच में हो सकते हैं और खुलासे
पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी जांच एटीएस कर रही है। संभल से हिरासत में ली गई महिला के मोबाइल से भी कई अहम डिजिटल सबूत मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस मामले के तार किसी बड़े जासूसी नेटवर्क या आतंकी गतिविधियों से तो नहीं जुड़े हैं।

#UPATS #SpyCase #PakistanLink #SambhalNews #GhaziabadPolice #NationalSecurity

Releated Posts

रायबरेली में PDA रथ पर सवार होंगे अखिलेश, राहुल लोधी के घर चाय पर होगी मुलाकात

सपा-एबीवीपी विवाद के बाद 24 सितंबर को पहुंचेंगे सपा प्रमुख, चुरुआ से रथ के जरिए रायबरेली शहर आने…

ByByHindustan Mirror News Sep 20, 2026

चीन ने पकड़ ली थी खुफिया टीम, डोभाल को लगा करियर खत्म हो गया

गलत नक्शों के कारण सीमा की पहचान में हुई चूक, जांच में नहीं पाए गए जिम्मेदार; तिब्बती शेरपा…

ByByHindustan Mirror News Sep 20, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

2027 की जीत के लिए भाजपा का महामंथन, कोर कमेटी में बनी चुनावी रणनीति

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकारी योजनाओं का प्रचार और युवाओं-Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने पर जोर…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *