• Home
  • अलीगढ
  • भाजपा जिला कार्यालय क्यामपुर में जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं परिचय समारोह आयोजित
Image

भाजपा जिला कार्यालय क्यामपुर में जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं परिचय समारोह आयोजित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय क्यामपुर में आज एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नव-नियुक्त जिला पदाधिकारियों का परिचय एवं स्वागत समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व ज़िलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान ने किया। इस अवसर पर संगठनात्मक एकता और मजबूती का संदेश दिया गया तथा सभी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने किया। वहीं कार्यक्रम के विशेष संयोजन में जिला महामंत्री ठा० शल्यराज सिंह, मुकेश सिंह और जिला उपाध्यक्ष अवध सिंह बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में पूर्व ज़िलाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया। इस दौरान पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष रहे चौ नथ्थी सिंह, चौ विक्रम सिंह हिण्डोल और चौ देवराज सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया।

ज़िलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान ने सभी जिला पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने सभी को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई, जिसमें संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करने और भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है और सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

कार्यक्रम में घोषित पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष के रूप में श्री गौरव शर्मा, श्री हरेन्द्र सिंह ‘कालू’, श्री हरीशंकर गौड, श्री भरत सिंह राजपूत, डॉ० अम्बिका सिंह,, श्री संजय शर्मा और श्री कमल अग्रवाल शामिल हैं।

जिला मंत्रियों की सूची में श्री विनय कुमार अत्री, ठाकुर राकेश सिंह, श्रीमती शीला राजपूत, श्रीमती राजकुमारी नायक, श्री महेश कुमार, श्री घमण्डी सिंह यादव, श्री हरवीर सोलंकी और श्री आशीष गौड़ शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जिला कोषाध्यक्ष के रूप में श्री सुशील गर्ग और सह-कोषाध्यक्ष के रूप में श्री हरवेन्द्र गुप्ता ‘सुशील’ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मीडिया विभाग में श्री जितेन्द्र गोविल को जिला मीडिया प्रभारी तथा श्री राम कुमार शर्मा और श्री प्रदीप सिंह को सह-मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं सोशल मीडिया की जिम्मेदारी श्री देवेन्द्र राजपूत को दी गई है।

कार्यक्रम में कृष्णकांत, दिगम्बर चौधरी, विशाल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। इस आयोजन ने संगठन की मजबूती और एकजुटता का स्पष्ट संदेश दिया। अंत में सभी ने मिलकर भाजपा के संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प बनी

Releated Posts

पुरानी रंजिश में बेटी के सामने महिला को गोली मारने से सनसनी, वारदात CCTV में कैद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी अलीगढ़ के…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2026

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी बेटियां: कमिश्नर संगीता सिंह ने किया BIIT के नए कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा…

ByByHindustan Mirror News May 31, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत,इलाके में तनाव, डंपर में लगी आग, तीन थानों की पुलिस तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ रिपोर्ट-राहुल शर्मा:- सड़क हादसा: अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव खडॉआ के पास…

ByByHindustan Mirror News May 26, 2026

यूपी सरकार की बड़ी सौगात: 57,694 मौजूदा प्रधान अब बनेंगे प्रशासक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:26 मई को समाप्त होगा ग्राम पंचायतों का कार्यकाल, नई पंचायतों के गठन तक अधिकतम छह…

ByByHindustan Mirror News May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top