• Home
  • Delhi
  • महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले—यह अंत नहीं, शुरुआत है,“हम हर रुकावट को हटाएंगे”
Image

महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले—यह अंत नहीं, शुरुआत है,“हम हर रुकावट को हटाएंगे”

नई दिल्ली/हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़, 18 अप्रैल 2026।
महिला आरक्षण बिल संसद में पारित न हो पाने के बाद प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राष्ट्र के नाम संबोधन में विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को राजनीति का शिकार बनाया। पीएम ने स्पष्ट कहा कि यह लड़ाई खत्म नहीं हुई है, बल्कि अब इसकी शुरुआत हुई है और सरकार महिलाओं को उनका अधिकार दिलाकर रहेगी।

“महिलाओं के सपनों को कुचला गया”

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महिला आरक्षण बिल का पास न होना देश की नारी शक्ति के लिए बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि आज देश की हर महिला दुखी है और वे खुद भी इस पीड़ा को महसूस कर रहे हैं।
पीएम ने कहा, “हमारे भरसक प्रयासों के बावजूद बिल पास नहीं हो पाया। इसके लिए मैं देश की माताओं, बहनों और बेटियों से क्षमाप्रार्थी हूं।” उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिलाओं के सपनों और उनकी उड़ान को रोकने का काम किया है।

विपक्ष पर ‘नकारात्मक राजनीति’ का आरोप

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देशहित के हर बड़े फैसले का उसने विरोध किया है। उन्होंने अनुच्छेद 370, सीएए और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस का रवैया हमेशा “लटकाना, अटकाना और भटकाना” रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल महिलाओं के सशक्तिकरण के रास्ते में बार-बार बाधाएं खड़ी करते रहे हैं और इस बार भी यही हुआ।

परिवारवाद और सत्ता तक सीमित रखने का आरोप

पीएम ने विपक्षी दलों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि वे नहीं चाहते कि आम परिवारों की महिलाएं आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा, “परिवारवादी पार्टियां चाहती हैं कि सत्ता उनके अपने परिवार तक सीमित रहे। महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व मिलने से उनका राजनीतिक वर्चस्व कमजोर होगा, इसलिए उन्होंने इस बिल का विरोध किया।”

पीएम ने परिसीमन के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा और कहा कि इस विषय पर लगातार झूठ फैलाया जा रहा है।

सपा और अन्य दलों पर भी निशाना

प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी (सपा) का नाम लेते हुए कहा कि संसद में जो व्यवहार हुआ, उसे देश की महिलाएं कभी नहीं भूलेंगी। उन्होंने कहा कि “नारी सब कुछ भूल सकती है, लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती।”
उन्होंने कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और सपा पर आरोप लगाया कि उनकी स्वार्थी राजनीति का खामियाजा देश की महिलाओं को उठाना पड़ा है।

“हम हर रुकावट को हटाएंगे”

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भरोसा दिलाया कि सरकार महिला आरक्षण लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा, “आज भले ही जरूरी वोट नहीं मिले हों, लेकिन मुझे विश्वास है कि देश की 100% नारी शक्ति हमारे साथ है। हमारा इरादा अडिग है, हौसला बुलंद है और हम हर रुकावट को दूर करेंगे।”

तमिलनाडु में भी विपक्ष पर हमला

इससे पहले कोयंबटूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने डीएमके और कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ते देख ये दल असहज हो जाते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु की सीटों को लेकर भ्रम फैलाया गया और राजनीतिक लाभ के लिए झूठा डर पैदा किया गया।

“यह लड़ाई जारी रहेगी”

प्रधानमंत्री ने अंत में स्पष्ट संदेश दिया कि महिला आरक्षण की लड़ाई अब और तेज होगी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विधेयक का सवाल नहीं है, बल्कि देश की आधी आबादी के सम्मान और अधिकार का मुद्दा है।
उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस संघर्ष में सरकार के साथ खड़ी रहें और भरोसा रखें कि उनका अधिकार उन्हें जरूर मिलेगा।


#WomenReservation #NarendraModi #IndianPolitics #ParliamentDebate #NariShakti #BJPvsCongress

Releated Posts

चार घंटे चली बैठक में भाजपा की नई टीम को मिला टास्क,युवाओं और अलग-अलग वर्गों से संपर्क बढ़ाने पर जोर

राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों की बात सुनने और संगठन-सरकार के बीच…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर लग सकती है रोक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा- आईटी नियमों में बदलाव पर विचार, भारतीय कानून…

ByByHindustan Mirror News Sep 29, 2026

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *