हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:
यूपी के मेरठ स्थित CGHS ऑफिस में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एडीशनल डायरेक्टर डॉ. नताशा वर्मा को CBI ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉ. नताशा ने अपने दफ्तर के कर्मचारी तरुण से तबादले के बदले 50 हजार रुपये की घूस मांगी थी। इसके अलावा एक निजी अस्पताल को CGHS पैनल में रिन्यूअल कराने के लिए 20 लाख रुपये की मांग की गई थी।
CBI ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया और कल शाम कार्रवाई करते हुए डॉ. नताशा को पकड़ लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि उनका ड्राइवर भी इस घूसखोरी में शामिल था।
बताया जा रहा है कि मेरठ के करीब 16 निजी अस्पतालों से पैनल रिन्यूअल के नाम पर करोड़ों रुपये की डील चल रही थी। इससे पहले भी कुछ महीने पहले एक अन्य अधिकारी को 5 लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।













