• Home
  • अलीगढ
  • पश्चिम बंगाल में भाजपा की बंपर जीत पर अलीगढ़ में माना जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
Image

पश्चिम बंगाल में भाजपा की बंपर जीत पर अलीगढ़ में माना जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और बंपर जीत की खबर मिलते ही अलीगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यालय पर चौ कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी साझा की और “भाजपा जिंदाबाद” तथा “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से पूरे माहौल को जोश और ऊर्जा से भर दिया।

जश्न के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें युवाओं से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी तक शामिल थे। सभी ने एकजुट होकर इस जीत को पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के विश्वास का परिणाम बताया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत देश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव दर्शाती है और आने वाले समय में भाजपा की नीतियों को और मजबूती मिलेगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा अलीगढ़ जिलाध्यक्ष चौ कृष्णपाल सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से चल रहे टीएमसी के कथित गुंडा राज का अंत हो गया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि जनता ने बदलाव के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने विशेष रूप से अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्हें बंगाल में 35 सीटों का प्रभारी बनाकर भेजा गया था, और उन सीटों पर भाजपा की मजबूत बढ़त इस बात का प्रमाण है कि पार्टी का संगठन और रणनीति पूरी तरह सफल रही।

इस अवसर पर जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, ठाकुर शल्यराज सिंह, मुकेश सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, अवध सिंह बघेल, ठाकुर हरेंद्र सिंह, डॉ. अंबिका सिंह, राकेश सिंह,चंद्रमणि कौशिक, आशीष गौड़, देवेंद्र राजपूत, राजकुमारी नायक, शीला राजपूत, रामू शर्मा, श्यामू शर्मा, मनोज भारद्वाज सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल रहा और कार्यकर्ताओं का जोश यह दर्शा रहा था कि यह जीत उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है।

Releated Posts

जेवर एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, नोएडा-दिल्ली के बीच दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग, किराया सिर्फ 10 रुपये से शुरू नोएडा, ग्रेटर नोएडा,…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 15-5-2026

‘बाब-ए-इल्म’ पत्रिका का एएमयू में विमोचन Aligarh Muslim University के सर सैयद हॉल (नॉर्थ) की वार्षिक पत्रिका ‘बाब-ए-इल्म’…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

सपा हाईकमान ने पलटा जिलाध्यक्ष का फैसला,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कार्यवाहक और उपकार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत अलीगढ़। समाजवादी पार्टी में…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top