• Home
  • देश-विदेश
  • चीन पहुंचते ही ट्रंप को बड़ा झटका, स्वागत में नहीं पहुंचे जिनपिंग
Image

चीन पहुंचते ही ट्रंप को बड़ा झटका, स्वागत में नहीं पहुंचे जिनपिंग

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़

उपराष्ट्रपति ने किया स्वागत, एयरपोर्ट पर नहीं दिखे शी जिनपिंग

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump दो दिवसीय सरकारी दौरे पर चीन पहुंच गए, लेकिन बीजिंग एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping खुद नहीं पहुंचे। जिनपिंग ने अपने उपराष्ट्रपति हान झेंग को ट्रंप के स्वागत के लिए भेजा। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार एयरपोर्ट पर अमेरिकी राजदूत डेविड पर्ड्यू, अमेरिका में चीनी राजदूत शी फेंग और चीन के विदेश मामलों के कार्यकारी उप मंत्री मा झाओक्सू भी मौजूद रहे।

300 युवाओं और बैंड के साथ हुआ स्वागत

ट्रंप के स्वागत के लिए चीन ने विशेष तैयारियां की थीं। एयरपोर्ट पर सफेद और नीली वर्दी में करीब 300 युवाओं को तैनात किया गया था। इसके अलावा एक बैंड पार्टी भी मौजूद रही। हालांकि दुनिया भर में चर्चा इस बात की हो रही है कि ट्रंप के स्वागत के लिए खुद जिनपिंग एयरपोर्ट क्यों नहीं पहुंचे।

पहले भी नेताओं को लेने नहीं गए जिनपिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के प्रोटोकॉल में आमतौर पर राष्ट्रपति एयरपोर्ट पर स्वागत करने नहीं जाते। इससे पहले रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin और उत्तर कोरिया के नेता Kim Jong Un के चीन दौरे पर भी जिनपिंग एयरपोर्ट नहीं पहुंचे थे। वर्ष 2017 में ट्रंप के पहले चीन दौरे के दौरान भी विदेश विभाग के अधिकारी ने ही उनका स्वागत किया था।

कई अहम मुद्दों पर होगी बातचीत

ट्रंप का यह दौरा कई मायनों में बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच एआई तकनीक, रेयर अर्थ मिनरल्स और टैरिफ जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा ताइवान को लेकर बढ़ते तनाव पर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत की संभावना है। अमेरिका का मानना है कि चीन आने वाले वर्षों में ताइवान पर सैन्य दबाव बढ़ा सकता है।

ईरान युद्ध पर भी हो सकती है चर्चा

अमेरिका इस समय ईरान से जुड़े तनावों में उलझा हुआ है। ऐसे में ट्रंप चीन से कूटनीतिक सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। ट्रंप अपने साथ रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, विदेश मंत्री Marco Rubio और कई अमेरिकी उद्योगपतियों को भी बीजिंग लेकर पहुंचे हैं।

#DonaldTrump #China #XiJinping #USChinaRelations #Beijing #Taiwan #Iran #Geopolitics

Releated Posts

PoJK में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग पर विवाद, पाकिस्तान ने अलजजीरा बैन, ‘यलो जर्नलिज्म’ का आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :विरोध-प्रदर्शनों के बीच मीडिया कवरेज पर उठे सवाल, जानिए क्या है यलो जर्नलिज्म और कैसे…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

PoJK का विरोध इस्लामाबाद-रावलपिंडी तक पहुंचा, छात्रों पर लाठीचार्ज, कई हिरासत में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी हंगामा, सड़क जाम और मतदान व्यवस्था पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 3, 2026

नाज्का लाइंस देखने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 पर्यटकों की मौत

उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद टूटा कंट्रोल टावर से संपर्क, हादसे की जांच शुरू पेरू। दक्षिण अमेरिकी…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

भारतीय नाविकों पर हमला बर्दाश्त नहीं, यूक्रेन को जयशंकर की दोटूक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : विदेश मंत्री ने ब्लैक सी में भारतीय जहाजों और नाविकों पर हमले पर जताई…

ByByHindustan Mirror News Jul 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *