हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :
CID के समन के बाद अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद ने
राज्यपाल को भेजा इस्तीफा
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में कथित
भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। JPSC के तीन
सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद ने सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीप
दे दिया है। बताया जा रहा है कि CID की ओर से समन जारी किए जाने के बाद तीनों सदस्यों ने
राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेजा।
रांची में पिछले कई दिनों से छात्र JPSC-JSSC की कार्यप्रणाली और कथित अनियमितताओं को लेकर
आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों की प्रमुख मांगों को लेकर रविवार को सरकार और आंदोलनरत छात्रों के
बीच बातचीत हुई। वार्ता में सरकार ने छात्रों की कई मांगों को मानने पर सहमति जताई, लेकिन कुछ
मुद्दों पर गतिरोध बना रहा। इसके बाद छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया था।
इसी बीच आयोग के तीन सदस्यों के इस्तीफे से मामले ने नया मोड़ ले लिया है। आंदोलन के दबाव के
बीच इसे सरकार के लिए बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक घटनाक्रम माना जा रहा है। हालांकि,
इस्तीफे स्वीकार होने और आगे की प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
















