• Home
  • झारखंड
  • JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, रांची में कड़ी सुरक्षा
Image

JPSC-JSSC छात्र आंदोलन: आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, रांची में कड़ी सुरक्षा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

दो सप्ताह से अधिक समय से जारी है प्रदर्शन, विधानसभा के 750 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा

रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। दो सप्ताह से अधिक समय से जारी प्रदर्शन के बीच सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। विधानसभा भवन के 750 मीटर के दायरे में छह से 12 अगस्त तक सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा लागू है। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग की गई है।

आठ दिन से अनशन पर देवेंद्र नाथ महतो

आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल देवेंद्र नाथ महतो पिछले आठ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। आंदोलनकारियों के अनुसार, अनशन के दौरान उनके वजन में करीब 10.5 किलो की कमी आई है। रविवार देर रात करीब तीन बजे मेडिकल टीम, सिटी एसपी, सदर एसडीओ, सदर सीओ और एडीएम रांची मौके पर पहुंचे। चिकित्सकों ने महतो को अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया।

महतो ने कहा कि वे अनशन नहीं तोड़ेंगे। उन्होंने छात्रों से बड़ी संख्या में रांची पहुंचकर विधानसभा घेराव को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

सरकार से वार्ता के बाद भी आंदोलन जारी

सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत को देवेंद्र नाथ महतो ने सकारात्मक बताया। सरकार की हाईलेवल कमेटी में शामिल चार मंत्रियों ने वीडियो कॉल के जरिए उनका हालचाल लिया और भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया। हालांकि, महतो ने स्पष्ट किया कि बातचीत के बावजूद विधानसभा घेराव का कार्यक्रम जारी रहेगा।

दूसरे राज्यों से भी पहुंच रहे छात्र

आंदोलनकारियों का दावा है कि उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों से समर्थन मिल रहा है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से छात्र और अभिभावक रांची पहुंचे हैं। अभिनेता पीयूष मिश्रा द्वारा भी देवेंद्र नाथ महतो से मुलाकात कर आंदोलन को समर्थन देने की बात कही गई है।

भाजपा ने लगाया नजरबंदी का आरोप

भाजपा नेता अमर बाउरी ने आरोप लगाया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को नजरबंद किया गया है। उन्होंने कहा कि आवास के बाहर सुरक्षा बल तैनात करने से सरकार आंदोलन को रोक नहीं पाएगी।

प्रशासन ने शांतिपूर्ण मार्च की अपील की

एडीजी मुख्यालय मनोज कौशिक ने छात्रों से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से मार्च में शामिल होने की अपील की। रांची एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों के भविष्य को देखते हुए किसी भी तरह की हिंसा या उपद्रव से बचने की अपील की है। प्रशासन ने असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी नजर रखने की बात कही है।

Releated Posts

JPSC के तीन सदस्यों का इस्तीफा, आंदोलन के बीच झुकीसोरेन सरकार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :CID के समन के बाद अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद नेराज्यपाल को भेजा…

ByByHindustan Mirror News Aug 9, 2026

झारखंड में छात्रों का आंदोलन निर्णायक मोड़ पर, आज सरकार-छात्र वार्ता पर टिकी निगाहें

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : JPSC-JSSC भर्ती विवाद को लेकर आंदोलन तेज, विधानसभा मार्च से बढ़ेगा दबाव रांची। झारखंड…

ByByHindustan Mirror News Aug 7, 2026

चौथी गाड़ी नहीं मिली तो वित्त मंत्री ने लौटाई पूरी सुरक्षा, झारखंड में सियासी हलचल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :16 सुरक्षाकर्मियों और तीन सरकारी वाहनों को किया वापस, डीजीपी को तीन बार पत्र लिखने…

ByByHindustan Mirror News Jul 4, 2026

एयर एंबुलेंस क्रैश: खराब मौसम या तकनीकी खराबी? AAIB की प्रारंभिक रिपोर्ट में कई अहम खुलासे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: जांच में तेजी, कई एजेंसियां शामिलझारखंड के चतरा में हुए एयर एंबुलेंस हादसे को लेकर…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026
1 Comments Text
  • auluckyonescasino says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Hey there I just wanted to drop a quick note about how impressive this whole setup is. The mobile version works like a dream and I never dealt with any lag or confusing menus while on the move. It is exactly the kind of relaxed environment I look for after a long shift. Trust me you will love it. auluckyonescasino
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *