• Home
  • अलीगढ
  • नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर
Image

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता

अलीगढ़, 25 अगस्त। नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने मंगलवार को अलीगढ़ मंडल के मंडलायुक्त पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद कमिश्नरी सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत में उन्होंने अपनी प्रशासनिक प्राथमिकताओं और मंडल के विकास को लेकर कार्ययोजना साझा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास योजनाओं का उद्देश्य केवल कागजी प्रगति नहीं, बल्कि आमजन को उनका प्रत्यक्ष और स्थायी लाभ पहुंचाना होना चाहिए।

वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी ओम प्रकाश आर्य उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में करीब छह वर्ष सेवाएं दे चुके हैं। वह दो जिलों में जिलाधिकारी तथा दो अन्य जिलों में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा लखनऊ, मेरठ, नोएडा और मथुरा में विभिन्न प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है।

मंडलायुक्त ने कहा कि शासन की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। इसके लिए पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय और नियमित समीक्षा को प्रभावी प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

उन्होंने कहा कि विकास कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप पूरे कराए जाएंगे। किसी भी परियोजना की सफलता केवल उसके निर्माण तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह देखा जाएगा कि उसका वास्तविक लाभ जनता को मिल रहा है या नहीं। उन्होंने अधिकारियों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा की।

लापरवाही पर होगी सख्ती

मंडलायुक्त ने साफ कहा कि कार्यों में लापरवाही और अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर पहले सुधार का अवसर और चेतावनी दी जाएगी, लेकिन इसके बाद भी कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रेस वार्ता के दौरान शहर में जलभराव, यातायात व्यवस्था, पर्यटन विकास, रोजगार की संभावनाओं, बड़ी विकास परियोजनाओं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और राजस्व परिषद के निर्देशों के अनुपालन पर भी चर्चा हुई। उन्होंने क्वार्सी रजवाहे को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुधारने के संबंध में भी जानकारी ली। मंडलायुक्त ने संकेत दिया कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

#Aligarh #DivisionalCommissioner #OmPrakashArya #AligarhNews #UttarPradesh

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

1 क्लिक पर पढ़ें AMU की सभी खबरें 12-10-2026

सर सैयद दिवस पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति होंगे मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अलीगढ़, 12 अक्टूबर।…

ByByHindustan Mirror News Oct 12, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

बकाया ई-चालान पर वाहन हो सकता है जब्त

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को वसूली के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए अलीगढ़। सुप्रीम कोर्ट ने…

ByByHindustan Mirror News Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *