नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह आज दिल्ली स्थित 10 जनपथ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की ।

मुलाकात के दौरान आगामी राजनीतिक परिस्थितियों, किसानों और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े मुद्दों तथा विपक्षी दलों के बीच समन्वय सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
यह मुलाकात मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में महत्वपूर्ण है। पार्टी नेतृत्व के अनुसार, किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा विपक्षी दलों के बीच बेहतर तालमेल को लेकर भी बातचीत हुई।
चौधरी सुनील सिंह -राहुल गांधी की इस मुलाकात पर राजनीतिक हलकों की नजर ।













