• Home
  • अलीगढ
  • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 7 अप्रैल को अलीगढ़ दौरे पर
Image

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 7 अप्रैल को अलीगढ़ दौरे पर

सिंघारपुर में “माधव सम्मेलन केंद्र” और ओजोन सिटी में प्रेरणा स्थल का करेंगे लोकार्पण

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 3 अप्रैल: 2025: अलीगढ़,

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य 7 अप्रैल को अलीगढ़ का दौरा करेंगे। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और स्थलीय निरीक्षण करना है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, श्री मौर्य 11:20 बजे राजकीय वायुयान से अलीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 11:35 बजे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे।

उप मुख्यमंत्री दोपहर 12:15 बजे सिंघारपुर स्थित सी.बी. गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ परिसर में नवनिर्मित “माधव सम्मेलन केंद्र” के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके बाद वह 1:25 बजे ओजोन सिटी में प्रेरणा स्थल का उद्घाटन करेंगे।

इसके उपरांत 2:05 बजे सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें जिले में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

Releated Posts

अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से हर लीटर पर देना होगा ज्यादा पैसा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 14 मई से पूरे देश में लागू होंगी नई कीमतें Amul ने देशभर के उपभोक्ताओं…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

सपा हाईकमान ने पलटा जिलाध्यक्ष का फैसला,कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ कार्यवाहक और उपकार्यवाहक जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बताया संविधान के विपरीत अलीगढ़। समाजवादी पार्टी में…

ByByHindustan Mirror News May 13, 2026

AMU की सभी ख़बरें सिर्फ 1 क्लिक पर 12-5-2026

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में एनएएमएस यूपी सेल का उद्घाटन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के…

ByByHindustan Mirror News May 12, 2026

9 महीनों में क्या कर लेंगे… योगी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश का तंज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ 9 साल बनाम 9 महीने: कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला…

ByByHindustan Mirror News May 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top