• Home
  • Uncategorized
  • लखनऊ में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, पुलिस और सेंट्रल फोर्स तैनात
Image

लखनऊ में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट, पुलिस और सेंट्रल फोर्स तैनात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 4 अप्रैल: 2025:लखनऊ,

लखनऊ: जुमे की नमाज को लेकर लखनऊ पुलिस सतर्क हो गई है। वक्फ संशोधन बिल के विरोध में संभावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा का संदेश दिया जा रहा है।

पश्चिमी लखनऊ के कई क्षेत्रों में पुलिस और सेंट्रल फोर्स ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। JCP लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार ने खुद मदेयगंज क्षेत्र में फ्लैग मार्च की अगुवाई की। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस ने पैदल गश्त भी बढ़ा दी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

पुलिस को आशंका है कि वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ शुक्रवार को कुछ संगठन प्रदर्शन कर सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पुराने लखनऊ को हाईअलर्ट पर रखा गया है। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी अफवाह या भड़काऊ पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई हो सके।

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करते हुए पुलिस हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है।

Releated Posts

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली लौटे पीएम मोदी, जी20 शिखर सम्मेलन रहा सफल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद प्रधानमंत्री…

ByByHindustan Mirror News Nov 24, 2025

IND vs SA: वनडे सीरीज में कौन होगा कप्तान? गुवाहाटी में आज चयन समिति करेगी ऐलान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के…

ByByHindustan Mirror News Nov 23, 2025

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल के छात्र कृष गुप्ता ने नीट 2025 में रचा इतिहास

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़। रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल (बैच 2023-24) के मेधावी छात्र कृष गुप्ता ने NEET 2025…

ByByHindustan Mirror News Oct 25, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top