• Home
  • Uncategorized
  • यूपी में सौर ऊर्जा और गेहूं खरीद को लेकर सीएम योगी व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने की समीक्षा बैठक
Image

यूपी में सौर ऊर्जा और गेहूं खरीद को लेकर सीएम योगी व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने की समीक्षा बैठक

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 10अप्रैल: 2025: लखनऊ,
उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा और गेहूं खरीद को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक की। बैठक में “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” की प्रगति की समीक्षा की गई और आम लोगों तक सौर ऊर्जा की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

सरकार ने 2027 तक सोलर एनर्जी पॉलिसी के अंतर्गत 22,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य भर में अभियान चलाकर सोलर पैनल वितरित किए जाएंगे। साथ ही सोलर रूफटॉप सिस्टम के लिए अधिक वेंडर्स को जोड़ा जाएगा, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इसका विस्तार हो सके।

इसके अलावा, गेहूं खरीद में उत्तर प्रदेश को देशभर में बेहतरीन प्रदर्शन देने वाला राज्य बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि किसानों को समय पर भुगतान और उचित मूल्य मिले।

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे “पीएम कुसुम योजना” को भी तेज़ी से आगे बढ़ाएं और अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ दिलाएं।

Releated Posts

महंगा गैस सिलेंडर: ईद की रौनक पर पड़ा असर, खाने-पीने का कारोबार संकट में

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई दिल्ली: रमजान के आखिरी दिनों में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी चरम पर…

ByByHindustan Mirror News Mar 18, 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज का वीडियो वायरल, डिलीवरी का फुटेज सोशल मीडिया पर डालने पर मचा बवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: अलीगढ़ स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक शर्मनाक वीडियो…

ByByHindustan Mirror News Mar 11, 2026

ट्रंप बोले – ईरान के खिलाफ 5 हफ्ते की तैयारी, जरूरत पड़ी तो जंग और बढ़ेगी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ पर बड़ा बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ…

ByByHindustan Mirror News Mar 3, 2026

स्वामी विवेकानंद पर रील बनाएं और पाएं नकद इनाम, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:National Youth Day 2026 के अवसर पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और…

ByByHindustan Mirror News Jan 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top