• Home
  • Delhi
  • IPL :जसप्रीत बुमराह पहली बार बने मुंबई इंडियंस के कप्तान
Image

IPL :जसप्रीत बुमराह पहली बार बने मुंबई इंडियंस के कप्तान

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़

हार्दिक और सूर्यकुमार की गैरमौजूदगी में मिली बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने बड़ा फैसला लेते हुए स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम का नया स्टैंड-इन कप्तान बनाया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बुमराह टीम की कमान संभाल रहे हैं। साल 2013 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे बुमराह को 13 साल बाद पहली बार आईपीएल में कप्तानी का मौका मिला है।

दरअसल, नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या कमर दर्द के कारण पिछले कुछ मैचों से टीम से बाहर चल रहे हैं और धर्मशाला भी नहीं पहुंचे हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव, जो पिछले दो मुकाबलों में कप्तानी कर रहे थे, व्यक्तिगत कारणों से टीम के साथ मौजूद नहीं हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर भरोसा जताया।

कप्तानी मिलने पर भावुक दिखे बुमराह

टॉस के दौरान बुमराह ने कहा कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी करना उनके लिए बेहद खास पल है। उन्होंने कहा, “मैं 19 साल की उम्र में मुंबई इंडियंस से जुड़ा था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि टेस्ट कप्तान बनने से पहले मुझे एमआई की कप्तानी का मौका मिलेगा। मुझे जिम्मेदारी लेना पसंद है और मैं इस नई चुनौती का आनंद उठाऊंगा।”

बुमराह इससे पहले भारतीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल और इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की अगुवाई की थी। हालांकि आईपीएल में यह उनका पहला कप्तानी अनुभव है।

मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान बने बुमराह

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के इतिहास में कप्तानी करने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले हरभजन सिंह, शॉन पॉलक, ड्वेन ब्रावो, रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, कायरन पोलार्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

मुंबई इंडियंस: रयान रिकल्टन, नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह (कप्तान) और रघु शर्मा।

#IPL2026 #JaspritBumrah #MumbaiIndians #MIvsPBKS #HardikPandya #PunjabKings

Releated Posts

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

दिल्ली में किलेबंदी, 23 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात,30 स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन, मेट्रो,इंटरनेट बंद

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस ने नहीं दी अनुमति; 30…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनों के 57 स्टेशनों पर आज रात 9 बजे से बंद रहेंगे गेट

10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर DMRC का फैसला, अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था; यात्रियों को…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *