• Home
  • Delhi
  • अब पेट्रोल-डीजल की मनमानी खरीद पर रोक, पेट्रोल पर ₹5,000 और डीजल पर 200 लीटर की सीमा
Image

अब पेट्रोल-डीजल की मनमानी खरीद पर रोक, पेट्रोल पर ₹5,000 और डीजल पर 200 लीटर की सीमा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज:

केरल में लागू हुआ नया नियम

ऊर्जा संकट की आशंका और पेट्रोल पंपों पर ईंधन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए केरल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां पेट्रोल और डीजल की राशनिंग लागू कर दी गई है। राज्य पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है ताकि किसी भी हालत में पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी न हो और सभी लोगों को जरूरत के मुताबिक ईंधन मिल सके।

नए नियमों के अनुसार अब कोई भी व्यक्ति एक बार में ₹5,000 से ज्यादा का पेट्रोल नहीं खरीद सकेगा। आम कार, बाइक और ऑटो चालकों के लिए यह मात्रा पर्याप्त मानी जा रही है, क्योंकि इतने में ज्यादातर वाहनों का टैंक फुल हो जाता है। इसलिए आम लोगों को ज्यादा परेशानी होने की संभावना नहीं है।

डीजल खरीद पर भी लगी सीमा

डीजल खरीदने वालों के लिए भी नई सीमा तय कर दी गई है। अब एक बार में अधिकतम 200 लीटर डीजल ही दिया जाएगा। इस नियम का सबसे ज्यादा असर लंबी दूरी तय करने वाले ट्रकों और निजी बस संचालकों पर पड़ सकता है, क्योंकि उन्हें सफर के दौरान अधिक मात्रा में डीजल की जरूरत होती है।

ड्रम और जैरीकैन में तेल भरवाने पर रोक

सरकार और पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन ने ड्रम, जैरीकैन या किसी भी बड़े कंटेनर में ईंधन भरवाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इसका उद्देश्य जमाखोरी रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध तेल केवल वाहनों के उपयोग के लिए ही इस्तेमाल हो।

क्यों लिया गया यह फैसला?

जानकारी के मुताबिक तेल कंपनियां अब पेट्रोल पंपों को केवल 2 से 3 दिन का ही स्टॉक उपलब्ध करा रही हैं। वहीं क्रेडिट सुविधा खत्म होने के कारण छोटे पंप संचालकों को बड़ी मात्रा में तेल मंगाने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में राशनिंग लागू करने से बड़े खरीदार एक साथ पूरा स्टॉक नहीं खरीद पाएंगे और आम लोगों के लिए ईंधन की उपलब्धता बनी रहेगी।

#Petrol #Diesel #Kerala #FuelCrisis #PetrolPump #BreakingNews

Releated Posts

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस से बहुध्रुवीय विश्व तक, UN में जयशंकर का संदेश

पाकिस्तान को बिना नाम लिए चेताया, AI, मिडिल ईस्ट और रूस-यूक्रेन युद्ध समेत वैश्विक चुनौतियों पर भारत का…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

2027 वर्ल्ड कप होगा भारत के लिए मेरा आखिरी विश्व कप : विराट कोहली

वेस्टइंडीज सीरीज से पहले भविष्य पर स्थिति साफ, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगाने का संकल्प नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

मोदी-योगी की एक घंटे से ज्यादा बैठक, यूपी के चुनावी समीकरणों पर मंथन

राज्यसभा की 10 सीटों से लेकर 2027 विधानसभा चुनाव तक रणनीति पर चर्चा, संगठन की तैयारियों और सरकार-पार्टी…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

चुनाव आयोग की अहम बैठक में SIR पर कई फैसले, दिल्ली-महाराष्ट्र में बढ़ी दावे-आपत्तियों की समयसीमा

BLO घर-घर जाकर जुटाएंगे दस्तावेज, ECINET की समीक्षा के लिए बनेगी विशेषज्ञ समिति; बैठकों का एजेंडा पहले से…

ByByHindustan Mirror News Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *