हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 11अप्रैल: 2025, अलीगढ़,
अलीगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव आज 11 अप्रैल को अलीगढ़ दौरे पर हैं। उनके साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी रहेंगे। दोनों नेता अलीगढ़ में होने वाले शादी समारोहों में शिरकत करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। संगठन के संबंध में संक्षिप्त चर्चा भी इस दौरान होने की संभावना है।
कार्यक्रम का पूरा विवरण इस प्रकार है:
- सुबह 10:30 बजे — अखिलेश यादव और शिवपाल यादव अलीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां सपा कार्यकर्ता उनका जोरदार स्वागत करेंगे।
- सुबह 11:15 बजे — रामघाट रोड स्थित गोल्डन स्टोन रिज़ॉर्ट में नजीबा खान जीनत की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होंगे।
- दोपहर 12:00 बजे — न्यू सर सैयद नगर स्थित प्रो. शरीफ के आवास पर मुलाकात करेंगे।
- दोपहर 12:40 बजे — न्यू इकरा कॉलोनी में एमन खान और माहीन जुबेरी को उनके विवाह के उपरांत आशीर्वाद देंगे।
- दोपहर 1:40 बजे — सैफई हवाई पट्टी के लिए अलीगढ़ एयरपोर्ट से रवाना होंगे।
सपा कार्यकर्ताओं में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की एक साथ उपस्थिति को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
















