• Home
  • अलीगढ
  • अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात
Image

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप

अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने एक बार फिर जलालपुर स्थित अपनी पैतृक हवेली को लेकर चल रहे संपत्ति विवाद को उठाया है। अलीगढ़ पहुंचकर उन्होंने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और सांसद सतीश गौतम से मुलाकात की। अभिनेता ने आरोप लगाया कि उनकी पुश्तैनी संपत्ति को फर्जी दस्तावेजों और धोखाधड़ी के जरिए बेचने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े दस्तावेज एकत्र किए जा रहे हैं, जिन्हें जल्द ही प्रशासन को सौंपा जाएगा।

पारिवारिक संपत्ति को लेकर अदालत में चल रहा है मामला

चंद्रचूड़ सिंह ने बताया कि जलालपुर की यह हवेली वर्ष 1870 में बनी थी और उनके परिवार की धरोहर है। उनके अनुसार, संपत्ति विवाद परिवार के भीतर ही है और मामला अदालत में विचाराधीन है। उनका कहना है कि कुछ जाली दस्तावेज और धोखाधड़ी से जुड़े तथ्य सामने आए हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होने पर सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि अंततः सत्य की ही जीत होगी।

सांसद से भी की मुलाकात

अभिनेता ने अलीगढ़ दौरे के दौरान सांसद सतीश गौतम से भी मुलाकात की। हालांकि सांसद कार्यालय की ओर से इसे सामान्य शिष्टाचार भेंट बताया गया, लेकिन सूत्रों के अनुसार बातचीत में संपत्ति विवाद का मुद्दा भी शामिल रहा। प्रशासन का कहना है कि यदि नए दस्तावेज उपलब्ध कराए जाते हैं तो उनकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

फिल्म इंस्टीट्यूट पर भी जताई इच्छा

चंद्रचूड़ सिंह ने कहा कि यदि भविष्य में अलीगढ़ में फिल्म इंस्टीट्यूट या फिल्म से जुड़ा कोई संस्थान स्थापित होता है, तो वह उसमें अपना सहयोग देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और यहां के युवा कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।

Releated Posts

तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में फसल को नुकसान, मंडियों में भीगा धान; 72 घंटे में फसल क्षति की सूचना देने की अपील

अलीगढ़, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :। शुक्रवार रात शुरू हुई हल्की बारिश आधी रात के बाद रिमझिम और शनिवार…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

एक बार फिर बरौली पर दोनों वीरों के बीच होगा घमासान !!

अलीगढ़: हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :जैसे जैसे सर्दी आने को हैं , अलीगढ़ में राजनिति का तापमान बढ़ रहा…

ByByHindustan Mirror News Sep 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *