• Home
  • लखनऊ
  • बोले सपा प्रमुख- 5 कालिदास तक भ्रष्टाचार की पाइपलाइन, राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा है
Image

बोले सपा प्रमुख- 5 कालिदास तक भ्रष्टाचार की पाइपलाइन, राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा है

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की “पाइपलाइन” सीधे 5 कालिदास मार्ग तक जुड़ी हुई है, जिसके कारण राम मंदिर से लेकर सरकारी विभागों तक भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में केवल छोटी मछलियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर धार्मिक चढ़ावा चोरी हो सकता है तो वोट और सांसद भी चोरी हो सकते हैं। उन्होंने जनता से सतर्क रहने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी का ध्यान देश के विकास पर नहीं, बल्कि चंदा जुटाने पर है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में बीजेपी को न तो चंदा मिलेगा, न तोहफे और न ही जनता का वोट।

सपा प्रमुख ने नई शिक्षा नीति को दोषपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने पर इसे बदलकर नई शिक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने कक्षा 1 से 12 तक सभी छात्रों को मुफ्त शिक्षा और लड़कियों के लिए केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा देने का वादा किया। साथ ही प्रदेश में समान शिक्षा प्रणाली, एक समान पाठ्यक्रम और निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने की दिशा में काम करने की बात कही।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक की घटनाओं ने शिक्षा व्यवस्था को कमजोर किया है। फंड की कमी के कारण प्राथमिक विद्यालय बंद हो रहे हैं और सरकार केवल बजट जारी करने के दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सत्ता में आने पर रोजगार, निवेश और कौशल विकास को प्राथमिकता देगी।

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी अखिलेश यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने दावा किया कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए मौजूदा सरकार को हटाना जरूरी है।

Releated Posts

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली और बस्ती समेत कई अहम मंडलों को मिले नए कमिश्नर, कई…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

6 महीने बाद विधानसभा चुनाव, फिर भी यूपी की 3 सीटों पर नहीं हुए उपचुनाव,विपक्ष ने सरकार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : घोसी, दुद्धी और फरीदपुर सीटों पर चुनाव टलने को लेकर विपक्ष ने सरकार और…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

लखनऊ में 5 अगस्त को बड़ा सम्मेलन, संतों-विद्वानों का होगा सम्मान; ब्राह्मण समाज को साधने की रणनीति पर सपा का फोकस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :PDA के बाद ब्राह्मण कार्ड! जनेश्वर मिश्र जयंती पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, 2027 पर…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

मायावती का बड़ा एक्शन: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ बसपा से स्थायी रूप से निष्कासित

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई, वापसी के सभी रास्ते बंद लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

ByByHindustan Mirror News Aug 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *