• Home
  • सहारनपुर
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को यमुनानगर दौरे पर: सुरक्षा चाक-चौबंद, बड़ी परियोजना की आधारशिला रखेंगे
Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को यमुनानगर दौरे पर: सुरक्षा चाक-चौबंद, बड़ी परियोजना की आधारशिला रखेंगे

सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड करेंगे पीएम मोदी

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 12अप्रैल: 2025,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को यमुनानगर जिले के कैल गांव में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। उनका विशेष विमान दोपहर करीब 12 बजे सरसावा एयरफोर्स स्टेशन के रनवे पर उतरेगा। यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। सरसावा में पीएम करीब 20 मिनट तक रुकेंगे।

यमुनानगर को मिलेगी 800 मेगावाट की थर्मल यूनिट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 800 मेगावाट की सुपर क्रिटिकल थर्मल यूनिट की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना यमुनानगर के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है और इससे क्षेत्र के औद्योगिक विकास को बल मिलेगा।

एसपीजी ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था

प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के डीआईजी के नेतृत्व में 20 कमांडो कैल गांव पहुंच चुके हैं। डीआईजी, डीसी पार्थ गुप्ता, एसपी राजीव देसवाल और अन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है।

सभा स्थल का निरीक्षण, 170 एकड़ जमीन का अस्थायी अधिग्रहण

प्रधानमंत्री की रैली के लिए 170 एकड़ जमीन को अस्थायी रूप से अधिग्रहीत किया गया है, जिसमें से 40 एकड़ में मुख्य कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है।

पीएम रूट पर कड़े प्रतिबंध: प्रदर्शन और हथियार पर पाबंदी

जिलाधीश पार्थ गुप्ता द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, पीएम रूट के दोनों ओर 200 मीटर की परिधि में वाहन पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही 500 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन या धरने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। हथियार, लाठी, तलवार आदि ले जाना भी वर्जित रहेगा।

वर्चुअल उद्घाटन के बाद पहली बार सरसावा आएंगे पीएम

सरसावा सिविल एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री ने 20 अक्टूबर 2023 को किया था। इसके बाद से हवाई सेवाएं शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन अब तक वह शुरू नहीं हो पाईं। पीएम के दौरे से जनता में उम्मीद है कि जल्द हवाई सेवाएं भी बहाल होंगी।

भाजपा नेताओं की तैयारियां, केवल अधिकृत लोगों को मिलेगी एंट्री

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए केवल अधिकृत लोगों को ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश मिलेगा। स्थानीय जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी पीएम के स्वागत में शामिल होंगे।

Releated Posts

सहारनपुर के डॉक्टर का आतंकी कनेक्शन, गिरफ्तार किया

लखनऊ, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। श्रीनगर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंध के आरोप में सहारनपुर के एक…

ByByHindustan Mirror News Nov 7, 2025

पूर्व विधायक ने बेटे के साथ कब्जाई पूर्व एमएलसी की करोड़ों की जमीन

पूर्व एमएलसी की पत्नी ने सीएम और डीजीपी से की कार्रवाई की मांग सहारनपुर।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पूर्व विधायक…

ByByHindustan Mirror News Oct 26, 2025

कांग्रेस के फायर ब्रांड सांसद इमरान मसूद ने लिया रावण दहन में भाग

सहारनपुर। टीटू कॉलोनी स्थित रेलवे मैदान में विजयदशमी महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर…

ByByHindustan Mirror News Oct 3, 2025

नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी बने प्राक्कलन समिति के सभापति

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: लखनऊ। सहारनपुर जनपद के लिए गर्व का विषय है कि नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी को…

ByByHindustan Mirror News Sep 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top