• Home
  • मेरठ,
  • मेरठ: DIG कलानिधि नैथानी का बड़ा एक्शन, भ्रष्ट थानेदार और स्टाफ पर गिरी गाज़
Image

मेरठ: DIG कलानिधि नैथानी का बड़ा एक्शन, भ्रष्ट थानेदार और स्टाफ पर गिरी गाज़

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 12अप्रैल: 2025,

DIG मेरठ रेंज, कलानिधि नैथानी ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए लोहियानगर थाने के थानेदार विष्णु कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही थाने के हलका दारोगा दिनेश और सिपाही सुमित को भी लाइन हाजिर कर बुलंदशहर संबद्ध किया गया है।

क्या है पूरा मामला?
हापुड़ पुलिस ने हाल ही में एक वाहन कटान गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि लोहियानगर थाना क्षेत्र में चोरी और लूट के वाहन इसी गैंग द्वारा कटवाए जा रहे थे।

हापुड़ पुलिस की जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि गैंग के पास से बरामद माल चोरी और लूट की घटनाओं से जुड़ा हुआ था।

ASP हापुड़ की जांच में बड़ा खुलासा तब हुआ जब पकड़े गए गैंग सरगना ने थानेदार विष्णु कुमार द्वारा संरक्षण मिलने की बात कबूली

DIG नैथानी ने क्या कदम उठाया?
जांच रिपोर्ट मिलने के बाद DIG कलानिधि नैथानी ने बिना देर किए तत्काल एक्शन लिया और तीनों पुलिसकर्मियों को बुलंदशहर लाइन हाजिर कर दिया।

Releated Posts

कांवड़ यात्रा में बवाल: मेरठ से रुड़की तक पुलिसकर्मियों से मारपीट, पथराव और तोड़फोड़

मेरठ में पुलिसकर्मियों से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथराव, गाजियाबाद में एंबुलेंस 50 मिनट जाम में…

ByByHindustan Mirror News Aug 4, 2026

गंगा एक्सप्रेस-वे पर आज से खत्म हुई फ्री राइड, आधी रात से देना होगा टोल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: 594 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे पर लागू हुई नई व्यवस्था मेरठ से प्रयागराज तक बने 594…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2026

मेरठ CGHS ऑफिस में रिश्वतखोरी का खुलासा, एडीशनल डायरेक्टर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: यूपी के मेरठ स्थित CGHS ऑफिस में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। एडीशनल…

ByByHindustan Mirror News May 1, 2026

तलाक नहीं, नई शुरुआत: मेरठ में तलाक के बाद पिता ने बेटी का ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: समाज को दिया मजबूत संदेशमेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक अनोखी पहल ने समाज की…

ByByHindustan Mirror News Apr 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *