• Home
  • अलीगढ
  • किसान चंद्रपाल की रहस्यमयी हत्या: खेत में मिला खून से सना शव, परिवार ने जताई पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका
Image

किसान चंद्रपाल की रहस्यमयी हत्या: खेत में मिला खून से सना शव, परिवार ने जताई पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14अप्रैल: 2025,

टप्पल थाना क्षेत्र के गांव पीपली में सनसनीखेज वारदात
अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पीपली में फसल की रखवाली कर रहे 26 वर्षीय किसान चंद्रपाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 12 अप्रैल की रात खेत में सो रहे चंद्रपाल का शव अगली सुबह पास के खेत में कपड़े से ढका हुआ व सिर के बल पड़ा मिला।

रात में दोस्तों संग मिलने के बाद खेत में लौटे थे चंद्रपाल
12 अप्रैल की शाम चंद्रपाल खाना खाकर खेत में झोपड़ी पर सोने के लिए निकले। उनके छोटे भाई अमित ने जब उन्हें खेत में नहीं पाया तो घर सूचना दी। पिता के फोन पर चंद्रपाल ने बताया कि वह यमुना पुल के पास दोस्तों के साथ है। रात 10:30 बजे वह खेत लौटा और पालतू कुत्तों को दूध पिलाकर चारपाई पर सो गया। रात 11 बजे तक उसे खेत में देखा गया।

सुबह चार बजे से लापता, आठ बजे मिला शव
सुबह 4 बजे अमित की नींद खुली तो चंद्रपाल चारपाई पर नहीं थे। खोजबीन शुरू हुई और सुबह 8:30 बजे तीसरे भाई नरेश को पास के ही खेत में कपड़े से ढका चंद्रपाल का शव मिला।

पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची, शव पोस्टमार्टम को भेजा
खबर मिलते ही परिजन, ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट में धारदार हथियार से गर्दन पर गहरे घाव व हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है।

परिवार ने जताया पुरानी रंजिश में हत्या का शक
परिवार ने गांव में हुए दो-तीन साल पुराने भूमि विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि देर शाम तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं सौंपी गई थी।

सीओ का बयान: हत्या से इनकार नहीं, जांच जारी
सीओ खैर वरुण सिंह के अनुसार, प्रथम दृष्टया सिर में चोट से मौत स्पष्ट है और हत्या से इनकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा।

चंद्रपाल की पारिवारिक स्थिति
चंद्रपाल चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। दो साल पहले उनकी शादी लता नामक युवती से हुई थी, लेकिन गौना अभी नहीं हुआ था। वह अपने मायके हरियाणा के पलवल जिले में रह रही है। चंद्रपाल के बड़े भाई कृष्णा का बेटा अस्पताल में भर्ती है, जिसे चंद्रपाल ने शनिवार को देखने पलवल भी गया था।

Releated Posts

‘लापता लेडीज’ अभिनेता सतेंद्र सोनी ने प्रगति चौहान पर लगाए ठगी और धमकी के आरोप

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : रोते हुए वीडियो जारी कर अभिनेता ने सुनाई आपबीती, डायरेक्टर और मॉडल ने आरोपों…

ByByHindustan Mirror News Jul 1, 2026

अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह ने हवेली विवाद मामले में, डीएम-एसएसपी और सांसद सतीश गौतम से की मुलाकात

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जलालपुर हवेली को लेकर दोहराए संपत्ति हड़पने के आरोप अलीगढ़। फिल्म अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

फेसबुक पर आखिरी पोस्ट लिख समाजसेवी राज सक्सेना ने दी जान, परिवार के नाम छोड़े भावुक संदेश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का किया जिक्र अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

खैर के ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और जातिसूचक टिप्पणी का मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 47 हजार रुपये के आभूषण खरीदने के बाद खुला कथित फर्जीवाड़ा अलीगढ़ के खैर…

ByByHindustan Mirror News Jun 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top