• Home
  • देश-विदेश
  • कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर बड़ी मुठभेड़: 13 लाख के इनामी दो खूंखार नक्सली ढेर, हथियार व विस्फोटक बरामद
Image

कोंडागांव-नारायणपुर सीमा पर बड़ी मुठभेड़: 13 लाख के इनामी दो खूंखार नक्सली ढेर, हथियार व विस्फोटक बरामद

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 16 अप्रैल: 2025,

कोंडागांव। कोंडागांव व नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित किलम-बरगुम गांव के जंगलों में सोमवार शाम को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने दो इनामी नक्सलियों को ढेर कर दिया, जिन पर क्रमश: आठ लाख और पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।

घटना की जानकारी मिलने पर कोंडागांव डीआरजी और बस्तर फाइटर टीम ने संयुक्त रूप से नक्सलियों की तलाश में जंगलों में अभियान शुरू किया था। 15 अप्रैल की शाम को अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच आमना-सामना हुआ। मुठभेड़ में जवानों की जवाबी कार्रवाई से नक्सली पीछे हटने को मजबूर हो गए और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

घटना के बाद रात में ही सुरक्षाबलों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को दो नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान पूर्वी बस्तर के कुख्यात नक्सली कमांडर डिवीसीएम हलदर और एसीएम रामे के रूप में हुई है। इन दोनों नक्सलियों पर कुल मिलाकर 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ स्थल से एक AK-47 राइफल, अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इलाके में अब भी सघन सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि किसी और नक्सली की मौजूदगी की संभावना को समाप्त किया जा सके।

इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Releated Posts

ईरान ने ट्रंप के होर्मुज ‘20% टोल’ दावे को बताया अतिशयोक्ति, अमेरिकी दखल पर दी सख्त चेतावनी

विदेश मंत्री अराघची बोले— होर्मुज का संरक्षक ईरान है; अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप और सहयोगी देशों को भी दी…

ByByHindustan Mirror News Jul 14, 2026

टाइफून बावी का कहर: चीन डूबा, ताइवान-ताजिकिस्तान में तबाही, लाखों लोग बेघर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से तीन देशों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, चीन में सड़कों पर…

ByByHindustan Mirror News Jul 13, 2026

बैंकॉक के पब में भीषण अग्निकांड, 27 लोगों की मौत; कई घायल, हादसे की जांच शुरू

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :आधी रात लगी आग से मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के…

ByByHindustan Mirror News Jul 13, 2026

कराची में फिदायीन हमला, पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय के पास धमाका; 3 रेंजर समेत 8 लोगों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : धमाके के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, पूरे इलाके में मचा हड़कंप कराची। पाकिस्तान के…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top