• Home
  • बदायूं
  • देवचरी में टूटी एचटी लाइन बनी हादसे की वजह, 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Image

देवचरी में टूटी एचटी लाइन बनी हादसे की वजह, 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 16 अप्रैल: 2025,

ग्रामीणों की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी, फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले पाया आग पर काबू

दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव देवचरी में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब गांव से गुजर रही एचटी लाइन का तार टूटकर खेतों में जा गिरा। इस कारण वहां खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। हादसे में तीन किसानों – प्रेम सिंह, राकेश और हरपाल – की लगभग 15 बीघा फसल जलकर राख हो गई।

घटना उस समय हुई जब देवचरी और भेड़ा गांव के मध्य खेतों में फसल पककर तैयार खड़ी थी। अचानक एचटी लाइन का एक तार टूटकर सीधे फसल पर गिर पड़ा, जिससे आग तेजी से फैलने लगी।

आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर दौड़े और नलकूपों से पानी चलाकर तथा ट्रैक्टरों से खेतों की जुताई कर आग को फैलने से रोका। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा नुकसान टल गया। अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो यह कई और खेतों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।

घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण पा लिया था।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि एचटी लाइनों की नियमित जांच की जाए और जहां-जहां ये खेतों के ऊपर से गुजरती हैं,

Releated Posts

भाजपा बूथ अध्यक्ष को दबंगों ने सड़क पर घसीटा, गला दबाकर हत्या की कोशिश

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रविवार 29 जून 2025 बिसौली, बदायूं: जनपद के उघैती थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धपुर कैथोली गांव…

ByByHindustan Mirror News Jun 29, 2025

बदायूं महिला अस्पताल में वेंटिलेटर की कमी से तीन नवजातों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: शनिवार 7 जून 2025 बदायूं। महिला अस्पताल में संचालित विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू)…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2025

बदायूं: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक किलोमीटर तक घसीटता रहा वाहन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ ✑ शनिवार 7 जून 2025 बदायूं। उसावां-कलान मार्ग पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…

ByByHindustan Mirror News Jun 7, 2025

दिगुरैया में शराब ठेके पर तैनात सेल्समैन की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 14 मई : 2025, बदायूं, कुंवरगांव। जिले के कुंवरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव दिगुरैया में…

ByByHindustan Mirror News May 14, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top