• Home
  • UP
  • बदायूं में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ई-रिक्शा की टक्कर में 6 महिलाओं की मौत
Image

बदायूं में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ई-रिक्शा की टक्कर में 6 महिलाओं की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़:

मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं महिलाएं, तीन घायल

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उझानी थाना क्षेत्र के बुटला गांव के पास बदायूं-मथुरा मार्ग पर हुआ। दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा (टिर्री) में सवार महिलाएं और अन्य लोग गठौना गांव में आयोजित ‘भात मांगने’ की रस्म में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पांच महिलाओं की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायलों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं भेजा गया। उपचार के दौरान एक अन्य महिला ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई। तीन घायलों का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

अधिकारियों ने लिया जायजा, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। अधिकारियों ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बाद में डीआईजी बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

#BadaunAccident #RoadAccident #UttarPradesh #BreakingNews #RoadSafety

Releated Posts

2027 की जीत के लिए भाजपा का महामंथन, कोर कमेटी में बनी चुनावी रणनीति

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सरकारी योजनाओं का प्रचार और युवाओं-Gen-Z तक पहुंच बढ़ाने पर जोर…

ByByHindustan Mirror News Sep 12, 2026

लाल कैप से ब्लू टी-शर्ट तक… अखिलेश ने बताया सपा के नए ड्रेस कोड का मतलब

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : छात्र सभा के लिए नीली टी-शर्ट और जींस का ड्रेस कोड, अखिलेश बोले- नई…

ByByHindustan Mirror News Sep 9, 2026

नदियां उफान पर, गांवों में पानी, यूपी के 19 जिलों में बाढ़ का खतरा

प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, वाराणसी में गंगा चेतावनी बिंदु के पार; गाजीपुर में 2000 भेड़ों का छह…

ByByHindustan Mirror News Sep 1, 2026

यूपी चुनाव से पहले AI वार, अखिलेश ने चलाया योगी का वीडियो; बीजेपी ने कहा- झूठ का नैरेटिव नहीं चलेगा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर सपा-बीजेपी आमने-सामने, अखिलेश बोले- ‘बच्चों…

ByByHindustan Mirror News Aug 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *