• Home
  • अलीगढ
  • जिलाधिकारी संजीव रंजन कर रहे जनता दर्शन के माध्यम से जन समस्याओं का त्वरित समाधानप्रत्येक दिन हो रहा जनता दर्शन,
Image

जिलाधिकारी संजीव रंजन कर रहे जनता दर्शन के माध्यम से जन समस्याओं का त्वरित समाधानप्रत्येक दिन हो रहा जनता दर्शन,

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 17 अप्रैल: 2025,

आमजन को मिल रहा तत्काल राहत का भरोसा

अलीगढ़, 17 अप्रैल 2025:
जनसुनवाई की व्यवस्था को सशक्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संजीव रंजन प्रतिदिन प्रातः जनता दर्शन का आयोजन कर रहे हैं। इस पहल के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले नागरिक अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक तथा प्रशासनिक समस्याओं को लेकर सीधे जिलाधिकारी से मिल रहे हैं और अपनी समस्याओं को साझा कर रहे हैं।

जनता दर्शन में आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी न केवल संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश दे रहे हैं, बल्कि कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण भी सुनिश्चित कर रहे हैं। इससे आमजन को तत्काल राहत मिल रही है और शासन की संवेदनशीलता भी परिलक्षित हो रही है।

भूमि विवाद, पेंशन, विद्युत, राजस्व और पुलिस से जुड़ी शिकायतें अधिकतर
आज आयोजित जनता दर्शन में प्रमुख रूप से भूमि विवाद, पेंशन संबंधी मामले, विद्युत समस्याएं, राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि कुछ प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निश्चित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीआईएसएफ उपनिरीक्षक की समस्या का त्वरित समाधान
जट्टारी निवासी सीआईएसएफ के उपनिरीक्षक रामकुमार ने जनता दर्शन में उपस्थित होकर आश्रित प्रमाण पत्र बनाए जाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने तत्काल इस मामले में संज्ञान लेते हुए तहसीलदार खैर को निर्देशित किया, जिससे मौके पर ही समाधान सुनिश्चित हुआ।

जनता दर्शन बना प्रशासन और जनता के बीच सेतु
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि “शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जनता दर्शन कार्यक्रम इसी दिशा में एक सराहनीय और सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।”

इस प्रकार, जनता दर्शन न केवल शिकायतों के समाधान का एक प्रभावी मंच बन रहा है, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का एक मजबूत पुल भी बनाता जा रहा है।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *