• Home
  • UP
  • यूपी चुनाव से पहले AI वार, अखिलेश ने चलाया योगी का वीडियो; बीजेपी ने कहा- झूठ का नैरेटिव नहीं चलेगा
Image

यूपी चुनाव से पहले AI वार, अखिलेश ने चलाया योगी का वीडियो; बीजेपी ने कहा- झूठ का नैरेटिव नहीं चलेगा

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ :

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर सपा-बीजेपी आमने-सामने, अखिलेश बोले- ‘बच्चों की तरह खेलोगे तो हम भी खेलेंगे’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव भले अभी दूर हों, लेकिन सियासी मुकाबले की तैयारी सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किए जा रहे वीडियो को लेकर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच नई जंग छिड़ गई है। पहले सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को लेकर एक AI वीडियो सामने आया, जिसमें उन्हें विलेन के किरदार में दिखाते हुए उनके कार्यकाल पर निशाना साधा गया। इसके जवाब में अब सपा ने भी AI वीडियो के जरिए पलटवार किया है।

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ा AI वीडियो मीडिया के सामने चलवाया। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उनकी और उनकी पत्नी डिंपल यादव की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। अखिलेश ने कहा कि आजकल AI के जरिए लगातार वीडियो बनाए जा रहे हैं और सपा ने भी इसका जवाब देने का फैसला किया है।

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘बच्चों का खेल’ न खेला जाए। उन्होंने कहा, “बच्चों की तरह खेलोगे तो हम भी खेलेंगे तुम्हारे साथ।” अखिलेश ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी तकनीक के इस्तेमाल में पीछे नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से इस तरह के वीडियो नहीं बनाने को कहा था, लेकिन लगातार हो रहे हमलों के बाद जवाब देना जरूरी हो गया।

AI वीडियो के बहाने भ्रष्टाचार पर हमला

अखिलेश ने AI वीडियो के मुद्दे को प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों से भी जोड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में इतनी भ्रष्ट सरकार कभी नहीं आई।

बीजेपी ने किया पलटवार

बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी बीजेपी की छवि खराब करने के लिए रोज नए नैरेटिव गढ़ने और झूठ फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले आरक्षण को लेकर बनाए गए कथित नैरेटिव का जिक्र करते हुए कहा कि ‘काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती।’

दरअसल, चुनाव से पहले सोशल मीडिया दोनों दलों के लिए अहम राजनीतिक मैदान बनता जा रहा है। AI तकनीक ने इस मुकाबले को और पेचीदा बना दिया है, क्योंकि इससे ऐसे वीडियो तैयार किए जा सकते हैं जिनमें नेता को ऐसी बात कहते या करते दिखाया जा सकता है, जो वास्तविक रूप से हुई ही नहीं। ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले AI वीडियो की यह लड़ाई आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत दे रही है।

#UttarPradesh #AkhileshYadav #YogiAdityanath #UPPolitics #AIWar

Releated Posts

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी तक, विषयवार कार्यक्रम जारी

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी आयोजित, 12 अक्टूबर को बोर्ड सचिव ने जारी किया…

ByByHindustan Mirror News Oct 13, 2026

शारदीय नवरात्रि प्रारम्भ, पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना कैसे करें ?

घटस्थापना के साथ नौ दिवसीय पर्व शुरू, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना से भक्त करेंगे पूजा-अर्चना नई दिल्ली,…

ByByHindustan Mirror News Oct 11, 2026

शारदीय नवरात्र इस बार 10 दिन के, सप्तमी दो दिन; 20 अक्तूबर को दशहरा

11 अक्तूबर से शुरू होंगे नवरात्र, मां दुर्गा का हाथी पर आगमन शुभता और समृद्धि का प्रतीक अलीगढ़।हिन्दुस्तान…

ByByHindustan Mirror News Oct 10, 2026

यूपी में राज्यसभा की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशी जीते

दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद मुकाबले की संभावना खत्म; धनराज नाथवानी समेत सभी 10…

ByByHindustan Mirror News Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *