• Home
  • अलीगढ
  • सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए खुशखबरी: तकनीकी उन्नयन पर मिलेगा अनुदान, एमएसएमई इकाइयां करें आवेदन
Image

सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए खुशखबरी: तकनीकी उन्नयन पर मिलेगा अनुदान, एमएसएमई इकाइयां करें आवेदन

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 17 अप्रैल: 2025,

अलीगढ़, 17 अप्रैल 2025:
प्रदेश सरकार द्वारा सूक्ष्म एवं लघु औद्योगिक इकाइयों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सूक्ष्म एवं लघु उद्योग तकनीकी उन्नयन योजना (Technology Upgradation Scheme) के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत जिला अलीगढ़ की सभी पात्र एमएसएमई इकाइयों को अनुदान हेतु आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि यह योजना विशेष रूप से उत्पाद गुणवत्ता सुधार, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता, आधुनिक पैकेजिंग, परीक्षण सुविधाओं और कम्प्यूटरीकृत गुणवत्ता नियंत्रण जैसे क्षेत्रों में तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई है।

योजना के तहत मिलने वाले लाभ इस प्रकार हैं:

  1. पूँजी उपादान सहायता:
    नई तकनीकी मशीनरी क्रय पर कुल लागत का 50% अथवा अधिकतम ₹5.00 लाख तक की सहायता।
  2. ब्याज उपादान सहायता:
    नई तकनीकी मशीनरी हेतु ऋण पर 5 वर्षों तक 50% ब्याज या अधिकतम ₹1.00 लाख प्रतिवर्ष की सहायता।
  3. कंसल्टेंसी सहायता:
    मान्यता प्राप्त संस्थानों से परामर्श प्राप्त करने पर खर्च का 50% या अधिकतम ₹1.00 लाख की सहायता।
  4. ब्रांडिंग सहायता:
    उद्यम ज्ञापन दाखिल कर विकसित ब्रांड को 3 वर्षों तक प्रचारित करने पर अधिकतम ₹1.00 लाख की सहायता।
  5. बौद्धिक संपदा प्रमाणीकरण सहायता:
    कुल खर्च का 50% या अधिकतम ₹2.00 लाख तक की आर्थिक सहायता।

कुल अनुदान सीमा:

  • यदि कोई इकाई एक से अधिक मदों में आवेदन करती है, तो
    • सूक्ष्म इकाईयों के लिए अधिकतम ₹7.50 लाख
    • लघु इकाईयों के लिए अधिकतम ₹15 लाख तक का अनुदान प्राप्त किया जा सकता है।

कैसे करें आवेदन?

जिन इकाइयों द्वारा तकनीकी उन्नयन किया गया है, वे ऑनलाइन आवेदन https://diupmsme.upsdc.gov.in वेबसाइट पर कर सकती हैं।

योजना संबंधी विस्तृत जानकारी हेतु कार्यदिवस में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, अलीगढ़ के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Releated Posts

नवागत मंडलायुक्त ओम प्रकाश आर्य ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों में पारदर्शिता पर जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : लापरवाही और अनावश्यक देरी पर सख्ती के संकेत, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक…

ByByHindustan Mirror News Aug 25, 2026

AMU की खबरे सिर्फ १ क्लिक पर 24-8-2026

1. भाषाविज्ञान विभाग ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का किया स्वागत अलीगढ़, 24 अगस्त। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

स्वाइन फ्लू या सामान्य वायरल? लक्षणों से पहचानना आसान नहीं, जानें कब जरूरी है जांच

दिल्ली-NCR में फ्लू जैसे लक्षणों के बढ़ते मामलों के बीच विशेषज्ञों ने दी सलाह; अचानक तेज बुखार, बदन…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

यूपी में 17 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, अलीगढ़ और मुरादाबाद मंडल को मिले नए कमिश्नर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : जल निगम समेत कई अहम विभागों में बदली जिम्मेदारी लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने…

ByByHindustan Mirror News Aug 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *