• Home
  • राजनीति
  • बिहार में महागठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी बनी, तेजस्वी यादव करेंगे नेतृत्व- कृष्णा अल्लावरु
Image

बिहार में महागठबंधन की कोऑर्डिनेशन कमेटी बनी, तेजस्वी यादव करेंगे नेतृत्व- कृष्णा अल्लावरु

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 17 अप्रैल: 2025,

तीन घंटे चली बैठक, सभी घटक दल हुए शामिल

पटना में गुरुवार को महागठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक करीब तीन घंटे चली जिसमें इंडिया गठबंधन के तमाम दलों के नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने चुनावी रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

तेजस्वी यादव का हमला: “जनता की सरकार बनाएंगे”

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि गठबंधन के सभी दल एकजुट होकर हर मुद्दे पर मजबूती से जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा, “हम जनता की सरकार बनाएंगे। बिहार में दो करोड़ लोग पलायन कर चुके हैं। बेरोजगारी, अपराध और पलायन के मामलों में बिहार सबसे आगे है। राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। सीएम तो अचेत अवस्था में हैं, लेकिन पीएम मोदी और अमित शाह को जवाब देना चाहिए जो लगातार बिहार आ रहे हैं।”

कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने बताई कैंपेन की रणनीति

कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि गठबंधन जनता के मुद्दों को लेकर सीधी टक्कर देगा। उन्होंने कहा, “हम मोदी जी, अमित शाह और सीएम नीतीश से जनता के मुद्दों पर सवाल करेंगे। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तैयार होगा, घोषणा पत्र संयुक्‍त रूप से बनेगा, और ज़िला व प्रखंड स्तर पर मजबूत कोऑर्डिनेशन सुनिश्चित किया जाएगा।”

उन्होंने आगे बताया कि एक कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई गई है, जिसका नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे। हालांकि, पत्रकारों के बार-बार पूछने पर भी उन्होंने सीएम चेहरे को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

मुकेश सहनी बोले – “बीजेपी को मिलना चाहिए गलत कामों का मेडल”

वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में बिना पैसे के कोई काम नहीं होता और यह कड़वी सच्चाई है जिसे सब जानते हैं। उन्होंने कहा, “हम मजबूती से इंडिया गठबंधन के साथ खड़े हैं और बिहार में नई सरकार बनाएंगे। बीजेपी को अगर मेडल देना हो, तो उन्हें सारे गलत कामों के लिए मेडल मिलना चाहिए।”

तेजस्वी का संकेत: आगे की रणनीति जल्द तय होगी

पशुपति पारस से जुड़े सवालों पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आगे होने वाली बैठकों में इस पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि सभी दलों की भागीदारी के साथ ही आगे की योजना बनेगी।

Releated Posts

20 साल बाद ठाकरे भाइयों की एकजुटता, बीएमसी चुनाव के लिए संयुक्त ‘वचन नामा’ जारी

मुंबई नगर निगम चुनाव में नया सियासी मोड़मुंबई की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। करीब…

ByByHindustan Mirror News Jan 4, 2026

राहुल गांधी का नया अंदाज: बेगूसराय में मछुआरों संग तालाब में उतरे, पकड़ी मछलियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को बेगूसराय में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में…

ByByHindustan Mirror News Nov 2, 2025

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी पर हमला, एक महीने में तीसरे नेता को बनाया निशाना

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2025

जीत के लिए एनडीए ने झोंकी पूरी ताकत, अमित शाह बिहार में करेंगे 25 से अधिक रैलियां

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, एनडीए ने प्रचार में पूरी ताकत…

ByByHindustan Mirror News Oct 19, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top