• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • मुस्लिम युवक से हुआ पत्नी को प्यार, भाई के साथ मिलकर पत्नी ने बनाया पति की हत्या की साजिश !
Image

मुस्लिम युवक से हुआ पत्नी को प्यार, भाई के साथ मिलकर पत्नी ने बनाया पति की हत्या की साजिश !

वाराणसी/मेरठ: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रेलवे के सहायक लोको पायलट सुमित कुमार ने अपनी पत्नी और साले पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सुमित ने कहा कि उसकी पत्नी मुस्लिम युवक से प्रेम करती है और अपने भाई के साथ मिलकर मेरठ जैसी घटना की साजिश रच रही है, ताकि वह उसे मारकर उसकी नौकरी पर कब्जा कर सके।

यह मामला तब सामने आया जब सुमित ने अपनी पत्नी का मोबाइल चेक किया, जिसमें पत्नी और उसके भाई के बीच एक रिकॉर्डिंग मिली। रिकॉर्डिंग में पत्नी अपने भाई से कह रही थी कि वह उसे मारकर उसकी जगह नौकरी लेना चाहती है। इसके बाद सुमित ने पुलिस में जाकर इस मामले की शिकायत की और दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

सुमित कुमार के मुताबिक, उनकी पत्नी कुछ समय से मायके में रह रही थी और हाल ही में जब वह घर वापस आई, तो उसने एक मुस्लिम युवक से अश्लील चैटिंग की थी और वीडियो कॉलिंग के जरिए भी संपर्क में थी। इस पर सुमित ने अपनी पत्नी से पूछताछ की, तो उसने मेरठ जैसी घटना करने की धमकी दी।

वाराणसी के सिगरा थाना में इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसीपी गौरव कुमार ने कहा कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। सुमित कुमार अब अपनी जान के खतरे को लेकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।

Releated Posts

1 अप्रैल से बदले टैक्स नियम: सैलरी, HRA और EV भत्तों पर सीधा असर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: नई टैक्स व्यवस्था लागू, पारदर्शिता पर जोर1 अप्रैल 2026 से ‘इनकम टैक्स रूल्स 2026’ लागू…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

भाजपा ने मनोनीत सभासदों का किया भव्य सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका एवं नगर परिषद के मनोनीत पार्षदों/सभासदों के सम्मान में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में सत्र 2025–26 का समापन समारोह संपन्न

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्ण आयोजन20 मार्च 2026 को रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल में…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

फर्जी IAS बनकर रचाई शादी, 15 लाख ठगे — युवती को गोवा में बेचने की साजिश नाकाम

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज: गोरखपुर से चौंकाने वाला मामलाउत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना…

ByByHindustan Mirror News Mar 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top