• Home
  • उत्तर प्रदेश
  • पहलगाम आतंकी हमला: देश में आक्रोश, सपा नेता आईपी सिंह ने उठाई पाक सेनाध्यक्ष को मारने की मांग,
Image

पहलगाम आतंकी हमला: देश में आक्रोश, सपा नेता आईपी सिंह ने उठाई पाक सेनाध्यक्ष को मारने की मांग,

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 23 अप्रैल: 2025,
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ गई है। लोग सड़कों पर उतरकर आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और पाकिस्तान का पुतला फूंका जा रहा है। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है। हमले की गंभीरता को देखते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आईपी सिंह ने सरकार पर सख्त हमला बोला है।

आईपी सिंह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग करते हुए कहा, “ईरान का सेनाध्यक्ष मारा जा सकता है तो पाकिस्तान का क्यों नहीं? सरकार अगर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर चल रही है तो अब ठोस कदम उठाना होगा।” उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक की मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान की सेना ही आतंकियों की जननी है, और अब भारत को निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए।

हमले की प्रकृति को देखते हुए इसे सुनियोजित और सांप्रदायिक बताया जा रहा है, क्योंकि आतंकियों ने पर्यटकों के नाम पूछकर गोलियां चलाईं। देशभर में इस घटना को लेकर आक्रोश है, और केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग की जा रही है।

Releated Posts

औरैया की जिला टॉपर अनुष्का को पढ़ाई के लिए मिला लैपटॉप

औरैया।हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: जिले की टॉपर छात्रा अनुष्का कश्यप को आगे की पढ़ाई के लिए लैपटॉप मिला है।…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

पूजा के विवाद से खूनी वारदात, चार हत्याओं के बाद कमांडो ऑपरेशन में अरविंद ढेर

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद तीन बच्चों को लेकर कमरे में हुआ था बंद, ऑपरेशन…

ByByHindustan Mirror News Sep 23, 2026

राहुल गांधी से मुलाकात की लोकदल अध्यक्ष सुनील सिंह ने

नई दिल्ली, 22 सितंबर। इंडिया गठबंधन में शामिल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटों पर दिलचस्प होगा मुकाबला

37 वोट से तय होगी एक सीट, भाजपा-एनडीए के सामने सात सीटों का गणित; सपा दो सीटों के…

ByByHindustan Mirror News Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *