• Home
  • देश-विदेश
  • पहलगाम हमले के बाद उठा सीमा हैदर पर सवाल, पूर्व पति गुलाम हैदर का वीडियो वायरल
Image

पहलगाम हमले के बाद उठा सीमा हैदर पर सवाल, पूर्व पति गुलाम हैदर का वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़: 24 अप्रैल: 2025,

भारत में अवैध रूप से रह रही सीमा हैदर के खिलाफ पूर्व पति ने खोला मोर्चा

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद एक बार फिर सीमा हैदर का मामला चर्चा में आ गया है। सीमा हैदर, जो मई 2023 में PUBG के जरिए दोस्ती के बाद पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई थी, अब उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा की पत्नी के रूप में रह रही है।

गुलाम हैदर का वीडियो सामने आया, सीमा और वकील AP सिंह पर जमकर भड़के

सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर का एक नया वीडियो पाकिस्तान से सामने आया है। इस वीडियो में वह भारत सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि सीमा को वापस पाकिस्तान भेजा जाए। उन्होंने कहा:

“मैं पिछले दो साल से अपने बच्चों के लिए तरस रहा हूं। भारत सरकार से मेरी अपील है कि मेरे बच्चों को पाकिस्तान भेजा जाए या फिर सीमा को सजा दी जाए।”

गुलाम हैदर ने सीमा के साथ-साथ वकील एपी सिंह पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि:

“एपी सिंह जैसे लोगों पर लानत है। उसके अंदर इंसानियत ही नहीं बची। सीमा उससे भी ज्यादा बेशर्म है। सचिन और नेत्रपाल, जिनका बच्चों से कोई खून का रिश्ता नहीं है, वो बच्चों के साथ रह रहे हैं, जबकि मैं पिता होकर दूर हूं।”

वीडियो में गुस्से में उन्होंने अपनी चप्पल तक उतारकर धमकी दी कि अगर कभी सीमा और एपी सिंह सामने आए तो वो उन्हें इससे पीटेंगे।

सीमा का भारत में रहना अवैध, सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल

सीमा हैदर को लेकर फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि चूंकि सीमा ने अवैध तरीके से भारत में प्रवेश किया था और उसके पास कोई वैध दस्तावेज या नागरिकता नहीं है, इसलिए सरकार की ओर से उसके खिलाफ कार्रवाई संभव है।

सोशल मीडिया पर फिर गर्माया मामला

सोशल मीडिया पर सीमा हैदर को लेकर फिर बहस छिड़ गई है। एक ओर लोग उसके भारत में रहने को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उसे एक मां और पत्नी के रूप में समर्थन दे रहे हैं। अब देखना होगा कि केंद्र सरकार इस मामले पर क्या रुख अपनाती है।

Releated Posts

कराची में फिदायीन हमला, पाकिस्तान रेंजर्स मुख्यालय के पास धमाका; 3 रेंजर समेत 8 लोगों की मौत

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : धमाके के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, पूरे इलाके में मचा हड़कंप कराची। पाकिस्तान के…

ByByHindustan Mirror News Jun 28, 2026

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही: 235 की मौत, 1,500 से अधिक घायल, 200 लोग अब भी मलबे में फंसे

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 126 साल के सबसे विनाशकारी भूकंपों में शामिल त्रासदी वेनेजुएला में बुधवार शाम आए…

ByByHindustan Mirror News Jun 26, 2026

ब्रिटेन में टूटा 50 साल पुराना रिकॉर्ड, जून का सबसे गर्म दिन दर्ज

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : 35.8 डिग्री तक पहुंचा पारा, लोगों का हाल बेहाल ब्रिटेन इस समय भीषण गर्मी…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

वेनेजुएला में भीषण भूकंप से तबाही, कई इमारतें क्षतिग्रस्त; सुनामी अलर्ट !

हिन्दुस्तान मिरर न्यूज़ : कराकास समेत कई इलाकों में महसूस हुए दो बड़े झटके वेनेजुएला में आए दो…

ByByHindustan Mirror News Jun 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top